फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एमपी में आज होगा मंत्रिमंडल का गठन, विदेश मंत्री जयशंकर पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे रूस

Mon, 25 Dec 2023 07:45 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कई दिनों से टल रहा मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आखिरकार सोमवार दोपहर में होना तय हुआ है। मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सोमवार से 29 दिसंबर तक रूस की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इसके अलावा भारतीयों समेत 303 यात्रियों को निकारागुआ लेकर जा रहे विमान को तीन दिन तक रोके जाने के बाद फ्रांस ने सोमवार को फिर यात्रा शुरू करने की अनुमति दे दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
MP में आज होगा मंत्रिमंडल का गठन

कई दिनों से टल रहा मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आखिरकार सोमवार दोपहर में होना तय हुआ है। मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। सीएम मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में शपथग्रहण सोमवार को होने की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
S Jaishankar - फोटो : Social Media
विदेश मंत्री जयशंकर की रूस की पांच दिवसीय यात्रा आज से

विदेश मंत्री एस जयशंकर विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से सोमवार से 29 दिसंबर तक रूस की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि जयशंकर मॉस्को के साथ सेंट पीटर्सबर्ग भी जाएंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है।  पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
लीजेंड एयरलाइंस का विमान रोका - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीयों समेत 303 यात्रियों के साथ आज उड़ान भरेगा विमान

भारतीयों समेत 303 यात्रियों को निकारागुआ लेकर जा रहे विमान को तीन दिन तक रोके जाने के बाद फ्रांस ने सोमवार को फिर यात्रा शुरू करने की अनुमति दे दी है। उड़ान की अनुमति के बाद फ्रांस के चार जजों ने यात्रियों के बयान दर्ज करना बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
आईएनएस इंफाल - फोटो : social media
ब्रह्मोस से लैस आईएनएस इंफाल बनेगा नेवी का हिस्सा

रडार को चकमा देने वाला गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस इंफाल मंगलवार को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा। इसे नौसेना की पश्चिमी कमान में तैनात किया जाएगा। भारत में बना यह युद्धपोत सतह से सतह पर वार करने वाली भारतीय मिसाइल प्रणाली ब्रह्मोस से भी लैस है। इसके नौसेना के बेड़े में शामिल होने से समुद्र में हमारी ताकत बढ़ जाएगी। इसे हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों के खिलाफ एक ताकतवर रक्षा दीवार बनाने में मदद करेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
इस्राइल और हमास का युद्ध - फोटो : ANI
इस्राइल ने हमास के 200 ठिकानों पर किए हमले

इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग के थमने के आसार कही भी नजर नहीं आ रहे। इस बीच,इस्राइली सेना ने गाजा में 24 घंटे के भीतर हमास के 200 ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में फलस्तीन के 166 लोगों के मारे गए हैं। इस्राइली सेना ने रविवार को जानकारी दी कि हमलों के दौरान हमास के ठिकानों की भी जांच की गई। सैनिकों को हमास के ठिकानों से बड़ी संख्या में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुए।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर - फोटो : amar ujala
 देश भर के बाजारों में 5000 से अधिक 'राम फेरी'

अयोध्या में 22 जनवरी से शुरु हो रहे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर के शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसके अंतर्गत देश भर के बाजारों में 5 हजार से अधिक 'राम फेरी' निकाली जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे - फोटो : एएनआई
सेना प्रमुख जनरल पांडे आज पहुंचेंगे जम्मू

पुंछ में आतंकी हमले व जवानों के बलिदान के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को जम्मू पहुंचेंगे। वे राजोरी-पुंछ में हालिया आतंकवाद की घटनाओं तथा आतंकवाद निरोधक ग्रिड को मजबूत करने के संबंध में अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
कोरोना के जेएन.1 वैरिएंट से जुड़ी प्रमुख बातें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala graphics
 एनआईवी की टीम ने शुरू की  जेएन.1 को अलग करने की प्रक्रिया

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के वैज्ञानिकों ने कोरोना के उप स्वरूप जेएन.1 को आइसोलेट यानी पृथक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कामयाबी मिलने के बाद इस पर मौजूदा टीकों के असर का पता लगाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान व बिहार तक पूरा उत्तर पश्चिम भारत घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक राहत भी नहीं मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सुरक्षा बल (साकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
आतंकी साजिश नाकाम: एलओसी के पास मिला हथियारों का जखीरा

सुरक्षाबलों ने जम्मू के ज्यौड़ियां क्षेत्र के पटवार छन्नी दिवानू के नजदीक रविवार की सुबह ड्रोन से गिराए गए हथियारों के दो पैकेट बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। इन पैकेटों में छह बैटरी चालित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक पिस्तौल, कारतूस और 35 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा रखी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें