फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी की बदायूं-आंवला और शाहजहांपुर में रैली, पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

Thu, 25 Apr 2024 07:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बरेली के भमोरा इलाके के आलमपुर जाफराबाद में संयुक्त रैली करेंगे। इसके अलावा, देश के 12 राज्यों को मलेरिया मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार मच्छरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने जा रही है। इसका आगाज विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) को किया जाएगा। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के दावे को धता बताते हुए अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

पीएम मोदी आज बदायूं-आंवला और शाहजहांपुर के लिए करेंगे चुनावी रैलियां 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बरेली के भमोरा इलाके के आलमपुर जाफराबाद में संयुक्त रैली करेंगे। इसके बाद शाहजहांपुर में भी उनकी चुनावी जनसभा होगी। अगले दिन बरेली आकर वह राजेंद्र नगर में रोड शो करेंगे। रोड शो को आकर्षक बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उनके साथ कार्यक्रम तय हुआ है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर दोनों जगह सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
malaria - फोटो : ANI

भारत में मलेरिया उन्मूलन परियोजना का अंतिम चरण आज से शुरू 
देश के 12 राज्यों को मलेरिया मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार मच्छरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने जा रही है। इसका आगाज विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) को किया जाएगा। सरकार को इस अभियान के लिए ग्लोबल फंड के जरिये 541 करोड़ की निधि मिली है। यह अभियान अप्रैल 2024 से मार्च 2027 तक राष्ट्रीय केंद्र वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (एनसीवीबीडीसी) की निगरानी में चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लोकसभा चुनाव के बीच पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या
भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के दावे को धता बताते हुए अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी पटना के पुनपुन इलाके में इस हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को सुबह-सुबह इस घटना के बाद बाद लोगों ने पटना-पुनपुन रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
JEE Mains 2024 Result - फोटो : Amar ujala

NTA ने जारी किया जेईई-मेन का परिणाम 
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन 2024 में 56 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। 100 पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों की सूची में दो लड़कियां भी शामिल हैं, जिनके नाम दिल्ली की शायना सिन्हा और दूसरी कर्नाटक की सान्वी जैन हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की भूमिका साहा ने थर्ड जेंडर वर्ग में 56.6784820 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
अक्षर पटेल और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

दिल्ली की गुजरात पर लगातार दूसरी जीत, सुदर्शन-मिलर पर भारी पड़े अक्षर-पंत 
आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर की समाप्त के बाद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। यह गुजरात की दिल्ली के खिलाफ लगातार दूसरी हार है। इससे पहले अहमदाबाद में भी दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

7 of 11
महिला की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

इंडिया गेट के पास आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या 
दिल्ली में इंडिया गेट के पास एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम एक आइसक्रीम विक्रेता पर चाकुओं से हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

मोदी सरकार के छह साल में बढ़ीं नौकरियां, बेरोजगारी घटी 
लोकसभा चुनाव में इस बार रोजगार एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। खासकर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट के बाद, जिसमें दावा किया गया है कि भारत के बेरोजगार कार्यबल में 83 प्रतिशत युवा हैं। लेकिन अलग-अलग स्रोतों से प्राप्त सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण करने पर सामने आया है कि मोदी सरकार के पिछले कुछ वर्षों के दौरान नौकरियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और बेरोजगारी की दर में गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

13 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर कल मतदान
दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर बुधवार की शाम पांच बजे थम गया। अब अगले 48 घंटे तक कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी। प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में मप्र की बैतूल सीट पर भी मतदान होना था, लेकिन प्रत्याशी की मौत के कारण अब यहां तीसरे चरण में वोटिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज - फोटो : एक्स/रुचिरा कंबोज

परोक्ष वीटो को लेकर भारत का चीन पर निशाना
भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में चीन पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। भारत ने उस पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष करते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समितियों में प्रस्तावों पर लगाई गईं रोक एक प्रकार का ‘छिपा हुआ वीटो’ है और इसकी आड़ में पाकिस्तान स्थित वैश्विक आतंकियों को सूचीबद्ध करने जैसे मामलों पर परिषद के कुछ सदस्य देश कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
जो बाइडन - फोटो : ANI

यूक्रेन को हथियार भेज रहा है अमेरिका 
रूस के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन के लिए अमेरिका ने हथियार और गोला-बारूद भेजना शुरू कर दिया है। बाइडन ने आरोप लगाया कि चीन, ईरान और उत्तर कोरिया युद्ध में मास्को की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन के दोस्त उन्हें सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। ईरान ड्रोन भेज रहा है। उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइलें और तोपखाने के गोले दे रहा है। चीन रूस के रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। इससे पहले, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक बिलियन अमेरिकी डॉलर के नए पैकेज की घोषणा की। पैकेज का उद्देश्य तोपखाने और गोला-बारूद सहित अन्य हथियारों की खेप मदद के तौर कीव को देना था, जिससे वह रूस से अपने देश की रक्षा कर सके। यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा पूरक पर हस्ताक्षर करने के बाद हुई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें