फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हिमाचल दौरे पर पीएम, RH-RR के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला, तीन राज्यों में गर्मी से 11 मौतें; सुर्खियां

Fri, 24 May 2024 06:38 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: प्रधानमंत्री आज नाहन और मंडी में करेंगे चुनाव प्रचार, तीन राज्यों में गर्मी से 11 मौतें; अहम खबरें
विज्ञापन
1 of 10
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले की सीआईडी जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हत्या के पीछे हनी ट्रैप की आशंका जताई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वार पर पलटवार करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल आएंगे। उधर, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाना है। वहीं भीषण गर्मी से तीन राज्यों में 11 लोगों की मौत की खबर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 10
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
चुनाव प्रचार: आज नाहन और मंडी में प्रधानमंत्री, मोदी-शाह के वार पर होगा पलटवार
हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के रफ्तार पकड़ते ही भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेता आमने-सामने होने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वार पर पलटवार करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल आएंगे। दस साल बाद केंद्र की सत्ता में वापसी को प्रयासरत कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में भाजपा के हर सवाल का मुंहतोड़ जवाब देने की नई रणनीति तैयार की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
हैदराबाद बनाम राजस्थान - फोटो : IPL
SRH vs RR: क्वालिफायर-2 के दौरान कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाना है। हैदराबाद और राजस्थान के बीच जो टीम यह मुकाबला जीतेगी वो फाइनल में प्रवेश कर लेगी जहां उसका सामना रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। आईपीएल 2024 अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है और अब मौजूदा सीजन सिर्फ दो मैच ही शेष रह गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
भीषण गर्मी में बढ़ेगी बिजली की मांग - फोटो : एएनआई
मौसम: तीन राज्यों में गर्मी ने ली 11 जानें, केरल में बारिश के कारण सात की मौत
पूरे देश में चरम मौसमी घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। केरल में जहां मानसून पूर्व बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं राजस्थान में प्रचंड गर्मी की वजह से पांच, हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में चार लोगों ने जान गंवा दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 10
प्रीतिस्मिता भोई - फोटो : अमर उजाला
15 साल की प्रीतिस्मिता ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 133 किलो वजन उठाकर जीता सोना
ओडिशा के पिछड़े इलाके ढेंकनाल की 15 वर्षीय वेटलिफ्टर प्रीतिस्मिता भोई ने पेरू की राजधानी लीमा में इतिहास रच दिया। विश्व युवा वेटलिफ्टिंग बैंपियनशिप में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रीतिस्मिता ने 40 किलो भारवर्ग में कुल 133 (57+76) किलो वजन उठाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 76 किलो वजन उठाकर 75 किलो का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। ओडिशा की ही ज्योशना साबर ने इसी भारवर्ग में कुल 125 किलो वजन के साथ रजत पदक जीता। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Business Updates: मई में 18 वर्षों में सर्वाधिक तेजी से बढ़ा रोजगार, पुरानी कारों की मांग तेजी से बढ़ी    
कारोबारी गतिविधियों में मई में वृद्धि से सेवा क्षेत्र में अच्छी बढ़त दिखी है। इससे रोजगार क्षेत्र में 18 वर्षों यानी सितंबर, 2006 के बाद से निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन में सबसे तेज सुधार हुआ है। निर्यात भी रिकॉर्ड गति से बढ़ रहा है। एसएंडपी ग्लोबल के मुताबिक, मई में एचएसबीसी का इंडिया कंपोजिट परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स यानी पीएमआई 61.7 पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
अनवारुल अजीम अनार - फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar
Bengal: CID की आशंका- 'हनी ट्रैप' का शिकार हुए बांग्लादेश के सांसद
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले की सीआईडी जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हत्या के पीछे हनी ट्रैप की आशंका जताई है। हालांकि, इससे पहले सीआईडी ने सांसद की हत्या के पीछे दोस्त का हाथ बताया था। सीआईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनार को मारने के लिए दोस्त ने पांच करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। वहीं, बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
सी-130 जे विमान - फोटो : X@IAF_MCC
बड़ी कामयाबी: वायुसेना अब रात में भी दुश्मन को तबाह करने में सक्षम
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने अपनी बढ़ती क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए रात के अंधेरे में विमान उतारने का कारनामा किया है। इसने पूर्वी क्षेत्र में रात के समय सी- 130जे विमान को नाइट विजन गॉगल्स (एनवीजी) की मदद से उतारा। यह सफल अभियान वायुसेना की रक्षा तैयारियों की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। एनवानी कम रोशनी में सटीकता के साथ अभियान को पूरा करने में मदद करता है। इससे वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों को रात के समय अभियान को अंजाम देने में मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
चारधाम यात्रा - फोटो : Istock
चारधाम यात्रा पर अब केंद्र की निगरानी, गृह मंत्रालय को रोज भेजनी होगी रिपोर्ट
चारधाम यात्रा में लगातार सामने आ रही भीड़ प्रबंधन संबंधी शिकायतों के बीच अब केंद्र ने निगरानी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चारधाम यात्रा की प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है। भीड़ प्रबंधन को एनडीआरएफ और आईटीबीपी मदद करेगी। मंत्रालय ने भविष्य में यात्रा प्रबंधन की रणनीति बनाने के लिए कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

10 of 10
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
World News: स्पैनिश रेस्तरां में हादसा; US चुनाव में भारतवंशी थानेदार को बढ़त
स्पेन के मेजरका द्वीप पर समुद्र किनारे एक हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आंशिक रूप से रेस्तरां ढहने के हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा स्थानीय समय के मुताबिक लगभग आठ बजे हुआ। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे से पहले की तस्वीरों से अंदाजा होता है कि तीन तलों वाला यह रेस्तरां मेडुसा बीच क्लब में था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें