रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला हुआ है। हमले में 60 लोगों की मौत हो गई और 145 लोग घायल हुए हैं। रूसी मीडिया के मुताबिक, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके अलावा, अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। वहीं, आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। सीएसके ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
Moscow Concert Hall Firing
- फोटो : Twitter
मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादी हमला हुआ है। हमले में 60 लोगों की मौत हो गई और 145 लोग घायल हुए हैं। रूसी मीडिया के मुताबिक, मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम
- फोटो : एएनआई
कोर्ट ने CM केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा
अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने 10 दिन का रिमांड मांगा था। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
John Kirby
- फोटो : Social Media
अमेरिका ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को बताया डरावना
रूस की राजधानी मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमले में 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने इस आतंकवादी हमला बताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करने की अपील की है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं है। रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध के कारण कीव पर सवाल उठ सकते हैं। वहीं, अमेरिका ने मॉस्को में हुए हमले में यूक्रेन के शामिल होने से इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की बैठक
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव फिर सुरक्षा परिषद में गिरा
गाजा में तत्काल युद्धविराम की जरूरत बताने वाले अमेरिकी प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद में रूस और चीन ने वीटो कर दिया है। शुक्रवार को पेश किए गए इस प्रस्ताव में अमेरिका ने गाजा के आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने और टिकाऊ युद्धविराम की अनिवार्यता बताई थी, ताकि जरूरी मानवीय सहायता आपूर्ति का रास्ता साफ हो सके। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में मतदान के पक्ष में 11 सदस्य, व विपक्ष में तीन और एक सदस्य अनुपस्थित रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
राजकुमारी केट मिडलटन।
- फोटो : Twitter
वेल्स की राजकुमारी को हुआ कैंसर, कीमोथेरेपी शुरू
वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने हमारे पूरे परिवार के लिए काफी कठिन रहे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि उन्हें कौन सा कैंसर है। उन्होंने लोगों से गोपनीयता का सम्मान करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
क्या सीएम रहते जेल से सरकार चला सकेंगे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से कर्तव्यों का पालन करेंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे जेल में मुख्यंमत्री बने रह सकते हैं और सरकार सामान्य तरीके से चला सकेंगे। इस संबंध में कानूनी जानकारों का कहना है कि दोषी ठहराए जाने तक केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
मोबाइल में गेम खेलता बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
2025 तक 231 अरब रुपये का होगा देश का ई-गेमिंग बाजार
भारत का ई-गेमिंग बाजार लगातार बढ़ रहा है। 2024-25 तक इसका आकार 20 फीसदी तेजी के साथ 231 अरब रुपये तक पहुंच सकता है। वर्तमान में इसका आकार करीब 134 अरब रुपये है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह क्षेत्र लगातार तेजी में रहेगा और सालाना 33 फीसदी चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगा। इससे यह 2026-27 तक बढ़कर 25,300 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। वैश्विक गेमिंग क्षेत्र में भारत का प्रभुत्व है। 2023 में देश में कुल 9.5 अरब बार गेमिंग एप डाउनलोड किए गए हैं। वैश्विक स्तर पर कुल डाउनलोड में भारत का योगदान 20 फीसदी रहा है। पढ़ें पूरी खबर
बतौर कप्तान ऋतुराज का जीत के साथ आगाज
आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। सीएसके ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने आठ गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से यह मैच जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
राममंदिर में दर्शन पूजन करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत
- फोटो : संवाद
इस रामनवमी नहीं हो सकेगा रामलला का सूर्य अभिषेक
राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को समाप्त हुई। बैठक में मंदिर निर्माण के कार्यों व रामनवमी मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष इंजीनियरों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि राममंदिर समेत कई प्रकल्पों का काम 18 माह में पूरा हो जाएगा। इंजीनियरों ने यह भी बताया कि इस रामनवमी रामलला के सूर्य अभिषेक की योजना साकार नहीं हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर
मदरसे बंद हुए तो 10 हजार शिक्षकों-कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर आएगा संकट
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड कानून को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अगर अनुदानित मदरसे बंद कर दिए जाते हैं तो कार्यरत करीब 10,200 शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर