फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: व्हाइट हाउस में राजकीय भोज में शामिल हुए पीएम मोदी, पटना में विपक्षी दलों की बैठक आज

Fri, 23 Jun 2023 07:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : Amar Ujala Graphics
अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय भोज में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाइडेन के साथ साझा बयान भी जारी किया। इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना दोनों देशों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने इस दौरान 26/11, 9/11 को भी याद किया। पीएम ने यूक्रेन हिंसा पर भी बात की। वहीं, भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होगी। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media
राजकीय डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी राजकीय डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
PM Modi Speech - फोटो : PTI
अमेरिकी संसद में पीएम ने आतंकवाद को बताया वैश्विक खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बिना दोनों देशों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने इस दौरान 26/11, 9/11 को भी याद किया। पीएम ने यूक्रेन हिंसा पर भी बात की।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 

4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिगुल फूंकने के पहले ताकत जुटाने की कवायद। - फोटो : अमर उजाला
पटना में विपक्षी दलों की बैठक आज, एक साथ मंच पर दिखेंगे

भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह बैठक बुलाई है। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर




 
विज्ञापन

5 of 11
जम्मू में गृहमंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री की जम्मू में रैली आज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आज आ रहे हैं। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सवा 11 बजे जेडीए मैदान पर रैली में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

6 of 11
Odisha Train Accident - फोटो : Social Media
बालासोर हादसे के बाद रेल मंत्रालय की कार्रवाई

ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेन हादसे में 280 से अधिक लोगों की मौत के कुछ हफ्ते बाद रेलवे ने बृहस्पतिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के पांच शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया। हालांकि, रेलवे ने इसे नियमित स्थानांतरण बताया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर



 
विज्ञापन

7 of 11
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media
वर्चुअल SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा पाकिस्तान

भारत चार जुलाई को वर्चुअल तरीके से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान ने गुरुवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वह भारत द्वारा आयोजित वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। हालांकि, एससीओ की बैठक में पाकिस्तान ने अपने प्रतिनिधि का खुलासा नहीं किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर



 

8 of 11
titanic submarine missing - फोटो : Twitter/Oceangate
टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए पांचों यात्रियों की मौत

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए यात्री अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार को पनडुब्बी की कंपनी ओशन गेट ने कहा कि पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है। दरअसल, पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे की तलाश में गई थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर


 

9 of 11
ISRO Recruitment 2021 - फोटो : social media
इसरो अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा- अगले साल होगा मानव रहित मिशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा, भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ अगस्त के अंत में लॉन्च किया जाएगा, जबकि मानव रहित मिशन अगले साल लॉन्च होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 

10 of 11
बारिश(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का  अलर्ट जारी किया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर





 
विज्ञापन

11 of 11
नाबालिग से रेप को दोषी को 10 साल की जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व पादरी बाल यौन शोषण के 72वें मामले में दोषी

ऑस्ट्रेलिया में एक पूर्व पादरी 89 का जेराल्ड रिड्सडेल बाल यौन शोषण के 72वें मामले में भी दोषी साबित हुआ है। वह 1994 से 39 साल की जेल में सजा काट रहा है। नया अपराध साबित होने पर उसकी सजा और बढ़ सकती है। जेराल्ड ने 1961 से 1988 तक उसके चर्च व स्कूल आने वाले बच्चों का बड़ी संख्या में यौन शोषण किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें