फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, पराक्रम दिवस पर लाल किला जाएंगे पीएम मोदी

Tue, 23 Jan 2024 07:31 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह श्री राम लला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए। वहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब उनकी पूजा और आरती में भी बदलाव होने जा रहा है। पूरी पद्धति को व्यवस्थित किया गया है। इसके अलावा, भारत के स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को हर वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन साहस को प्रणाम करने का है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
मंदिर के बाहर जुटे भक्त - फोटो : ANI
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह मंदिर के बाहर भक्तों का हुजूम

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह श्री राम लला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए। आज से रामलला आम श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। गर्भगृह में विराजमान आराध्य के साथ नवीन विग्रह को भी श्रद्धालु निहार सकेंगे। भीड़ बढ़ने पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दर्शन की अवधि को विस्तार देगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

दिन में छह बार होगी रामलला की आरती, जारी होंगे पास
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब उनकी पूजा और आरती में भी बदलाव होने जा रहा है। पूरी पद्धति को व्यवस्थित किया गया है। अब रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा होगी। इसके अलावा रामलला की छह बार आरती होगी। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी होंगे। अब तक रामलला विराजमान की दो आरती होती थीं। रामलला के पुजारियों के प्रशिक्षक आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा, अब रामलला की मंगला, शृंगार, भोग, उत्थापन, संध्या व शयन आरती होंगी। संभव है उत्थापन आरती पुजारी खुद कर लें और फिर दर्शन के लिए पर्दा खोलें। इसे लेकर ट्रस्ट ही घोषणा करेगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Ani
लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी
भारत के स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को हर वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन साहस को प्रणाम करने का है। पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। बता दें, 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने एलान किया था कि अब से हर वर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी यहां से भारत पर्व का भी शुभारंभ करेंगे, जो 23 से 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। 26 मंत्रालय और विभाग इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम लाल किले के सामने राम लीला मैदान और माधव दास पार्क में होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट में आज शाही ईदगाह मस्जिद की एसएलपी पर सुनवाई
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण से संबंधित वादों की सुनवाई के लिए कोर्ट तय करने संबंधी एसएलपी और एडवोकेट कमीशन के स्टे आदेश पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सर्दी
गलन वाली ठंड से मामूली राहत
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को गला देने वाली ठंड से मामूली राहत मिली है। हालांकि, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी घने कोहरे से भी चार-पांच दिन राहत नहीं मिलने वाली है। हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 25 जनवरी के बाद से कम से कम तीन दिन तक हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह भी रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन उसकी तीव्रता कुछ कम दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अयोध्या में रामलला का दिव्य स्वरूप - फोटो : social media
सूरत के उद्योगपति ने दान किया रामलला का मुकुट
अयोध्या में प्रभुराम बाल रूप में विराजमान हो चुके हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान भगवान राम को पहनाया गया स्वर्ण मुकुट कई कीमती पत्थरों से सुशज्जित था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को उपहार भेंट किया। इन उपहारों में कीमती पत्थरों से जड़ा सोने का एक मुकुट और राम मंदिर की चांदी की दो प्रतिकृतियां शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रामलला का दिव्य रूप - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या बनेगा देश का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र
अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब शहर में हर साल कम-से-कम पांच करोड़ पर्यटकों के आने की संभावना है। यह संख्या स्वर्ण मंदिर और तिरुपति मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं से कहीं अधिक है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि हवाईअड्डे जैसे बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर खर्च करने से यूपी का यह शहर देश के सबसे बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI
हमास की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने पांचवें दौर का लगाया प्रतिबंध
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंकवादी समूह हमास की कमर तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। अमेरिका ने हमास के खिलाफ पांचवीं बार प्रतिबंध लगाया है। बता दें, इससे पहले ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने भी हमास पर प्रतिबंध लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास है और रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 मांपी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
किसान (सांकेतिक तस्वीर)
कर संग्रह में उछाल से सामाजिक योजनाओं पर खर्च बढ़ा सकती है सरकार
आयकर और जीएसटी मासिक संग्रह बढ़ने से सरकार अंतरिम बजट में राजकोषीय सूझबूझ पर चलते हुए भी किसानों एवं सामाजिक योजनाओं के लिए अधिक धन आवंटित करने की स्थिति में रहेगी। बजट में समाज के गरीब वर्गों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है, सरकार राजकोषीय सशक्तीकरण के मार्ग से हटे बिना मनरेगा, ग्रामीण सड़क, पीएम किसान सम्मान निधि और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी सामाजिक योजनाओं के लिए अधिक धन आवंटित कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें