फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: व्हाइट हाउस में बाइडन से मिले पीएम मोदी, अमित शाह आज मध्यप्रदेश में करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

Thu, 22 Jun 2023 06:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। साथ में जिल बाइडन भी मौजूद थीं। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के साथ बातचीत की। वहीं, अमेरिकी एनएसए जैक सुल्विन ने बताया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार के मुद्दे पर चर्चा करेंगे, लेकिन वह लेक्चर नहीं देंगे। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह बालाघाट से रानी दुर्गावती गौरव यात्रा की शुरुआत करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जो बाइडन से की मुलाकात।

2 of 11
पीएम मोदी ने जो बाइडन से की मुलाकात। - फोटो : ANI
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन से मिले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को योग दिवस कार्यक्रम के बाद वाशिंगटन पहुंचे। यहां उन्हें अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान बजाए गए। पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने स्वागत किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
White House Mystery Ghost - फोटो : iStock
पीएम मोदी को मानवाधिकार पर लेक्चर नहीं देंगे राष्ट्रपति बाइडन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। बुधवार को नरेंद्र मोदी वाशिंगटन पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। मुलाकात से पहले अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार के मुद्दे पर पीएम से बात करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर 
 

4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media
PM मोदी के फैन हुए हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। वैश्विक भाईचारे का संदेश हम बार-बार सुनना चाहते हैं। पीएम मोदी आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
शाह का आज बालाघाट में रोड शो और सभा

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में चार से पांच माह का समय बचा है। इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बालाघाट आ रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 11
अटल पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
एनपीएस में बड़े बदलाव पर विचार कर रही है सरकार

केंद्र सरकार मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में बड़े बदलाव पर विचार कर रही है। इसके तहत अंतिम वेतन का 40-45% तक न्यूनतम पेंशन मिल सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते अप्रैल माह में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की समीक्षा के लिए वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 11
अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया
मणिपुर के हालात पर गृहमंत्री शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मणिपुर में हालात सुधर नहीं रहे हैं। वहां दिन प्रति दिन हिंसा बढ़ती ही जा रही है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।  गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। यह बैठक दिल्ली में शनिवार को दोपहर बाद 3 बजे होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर



 

8 of 11
भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया
सिल्वेस्टर दाकुन्हा का निधन

1960 के दशक में शुरू हुए प्रतिष्ठित 'अमूल गर्ल' अभियान के निर्माता, विज्ञापन उद्योग के दिग्गज सिल्वेस्टर दाकुन्हा का  निधन हो गया है। डेयरी प्रोडेक्ट्स की चर्चित कंपनी अमूल के 'अटरली बटरली' गर्ल कैंपेन बनाने वाले सिल्वेस्टर ने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 
यहां पढ़ें पूरी खबर




 

9 of 11
gurpatwant singh pannu - फोटो : Agency (File Photo)
आतंकी निज्जर की हत्या से बौखलाये पन्नू ने भारत के खिलाफ उगला जहर

चंद दिनों में ही भारतीय दूतावास पर हमले में शामिल अवतार सिंह खांडा की मौत, पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ व कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से अमेरिका में बैठा सिख फॉर जस्टिस का सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू बौखला गया है। इतना ही नहीं यूके, अमेरिका और कनाडा में बैठे खालिस्तान समर्थक बाकी आतंकियों में भी दहशत का माहौल है।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 

10 of 11
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
नया रिकॉर्ड बनाने की ओर चारधाम यात्रा

तीर्थयात्रियों के उत्साह को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है। दो माह के यात्रा काल में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है। अभी यात्रा चार महीने और चलेगी। पिछले साल पूरी यात्रा में 46 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

11 of 11
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
भारत 2028 तक बनेगा दुनिया में सबसे तेज बढ़ने वाला 5जी बाजार

भारत 2028 के अंत तक दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला 5जी बाजार बन जाएगा। इस अवधि तक देश के 70 करोड़ लोग 5जी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे, जो कुल मोबाइल ग्राहकों का करीब 57 फीसदी होगा। 2022 तक एक करोड़ स्मार्टफोन धाारक 5जी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें