फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे पीएम मोदी, पाक सरकार ने हिंसा के लिए इमरान खान को ठहराया दोषी

Sat, 22 Jul 2023 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देशभर में 44 जगहों पर होने वाले रोजगार मेले में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये 70 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर के कोर कमांडर हाउस सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमलों के लिए लोगों उकसाने का दोषी पाया गया है। इसके अलावा, राजस्थान में अब सभी ग्रामीण और शहरी परिवारों को एक साल में 125 दिन सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। राज्य विधानसभा ने राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक-2023 को पारित कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
New Parliament Inauguration - फोटो : social media

70 हजार युवाओं को आज नियुक्ति पत्र देंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देशभर में 44 जगहों पर होने वाले रोजगार मेले में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये 70 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे। पीएमओ के मुताबिक देश भर से चयनित नए उम्मीदवार राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकार में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Imran Khan - फोटो : Social Media

इमरान खान को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों के लिए उकसाने का दोषी पाया गया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर के कोर कमांडर हाउस सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमलों के लिए लोगों उकसाने का दोषी पाया गया है। सरकारी वकील ने शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) में यह बयान दिया। हालांकि, अदालत ने आतंकवाद से जुड़े पांच मामलों में इमरान खान की अग्रिम जमानत को आठ अगस्त तक बढ़ा दिया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

हर साल 125 दिन रोजगार की गारंटी, पेंशन भी 15% बढ़ेगी
राजस्थान में अब सभी ग्रामीण और शहरी परिवारों को एक साल में 125 दिन सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। राज्य विधानसभा ने राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक-2023 को पारित कर दिया है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वृद्ध, विशेष योग्यजन, विधवा या एकल महिला लाभार्थियों को हर महीने न्यूनतम 1,000 रुपये पेंश मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया

अगले साल 20 मई से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ शुरू होगा मुकादमा
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, संघीय न्यायाधीश वर्गीकृत दस्तावेज मामले की देखरेख कर रहा है। संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए तारीखों का एलान किया। न्यायाधीश ने मुकदमे के लिए 20 मई 2024 की तारीख मुकर्रर की है। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने दर्जनों गोपनीय दस्तावेजों को अवैध तरीके से अपने पास रखा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Karnataka High Court - फोटो : सोशल मीडिया

गारंटी कार्ड की वजह से सीएम सिद्धारमैया की बढ़ीं मुश्किलें
कर्नाटक के वरुणा विधानसभा सीट के रहने वाले केएम शंकर ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ अपील की है। युवक ने शुक्रवार को आरोप लगाते हए कहा कि कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त सुविधाओं का वादा किया था। मामले में हाईकोर्ट ने आपत्तियों को सुधारने का निर्देश देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
टमाटर - फोटो : pixabay

ओएनडीसी पर सस्ता टमाटर बेचेगी सरकार
आसमान छूती कीमतों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को 70 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर ऑनलाइन टमाटर उपलब्ध कराने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों ने बताया, सस्ता टमाटर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी कृषि विपणन एजेंसियों भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ व भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) की ओएनडीसी से बातचीत चल रही है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल

दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के राजस्व में 11 प्रतिशत की गिरावट
तेल से केमिकल (ओटूसी) कारोबार में कमजोरी और ऊंची ब्याज दर के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 11 फीसदी घटकर 16,011 करोड़ या प्रति शेयर 23.66 रुपये रहा है। एक साल पहले यह 17,955 करोड़ रुपये था। कंपनी पर कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये का कर्ज रहा है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

भारत में चीनी मोबाइल कंपनियों ने की 9,000 करोड़ की कर चोरी
चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों ने सीमा शुल्क व जीएसटी के रूप में 9,000 करोड़ की कर चोरी की है। सरकार इसमें से 1,629 करोड़ की वसूली कर चुकी  है। वर्ष 2017-18 से अब तक आंकड़ों के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : Social Media

अब बैंकिंग, बीमा जैसी 300 सेवाएं भी मुहैया कराएंगे पैक्स
देश में सक्रिय करीब 95,000 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को जल्द ही सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) से जोड़ा जाएगा। इससे पैक्स को पंचायत स्तर पर आर्थिक रूप से मजबूत संस्था बनाया जा सकेगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को आवंटित सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
CBSE Term 1 Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

सभी भारतीय भाषाओं में पढ़ाई कराएगा सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्रों को सभी भारतीय भाषाओं में पढ़ाई करने का विकल्प उपलब्ध कराने जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड की ओर से संबंद्ध विद्यालयों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई के इस कदम की सराहना करते हुए बधाई दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें