फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देशभर में ईद का उत्साह, आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 22 Apr 2023 06:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की ईद की बधाई दी है। वहीं अक्षय तृतीय के अवसर पर शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी शनिवार को देश के लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए जागरूक करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
देशभर में मनाई जा रही ईद - फोटो : अमर उजाला।
देशभर में मनाई जा रही ईद
देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की ईद की बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार है। त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
बाबा केदार की डोली, मां गंगोत्री की डोली - फोटो : अमर उजाला
आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
अक्षय तृतीय के अवसर पर शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
हैप्पी अर्थ डे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज प्रदर्शित होगी दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी
दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी शनिवार को देश के लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए जागरूक करेगी। यह घड़ी दुनिया के औसत तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के शेष समय को बताएगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले आयोजन में इसे प्रदर्शित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
Nagastra - फोटो : अमर उजाला
दुश्मन का हमला बेअसर करेगा 'नागास्त्र'
 मानव रहित विमान ‘नागास्त्र' भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ाने वाला है। नागपुर की भारतीय कंपनी को 450 विमानों का ठेका मिला है। एक साल के भीतर इसकी आपूर्ति करनी होगी। नागास्त्र-1 आने के बाद अपना कोई नुकसान किए बिना दुश्मनों को खत्म करना काफी आसान हो जाएगा। यह पाकिस्तान व चीन जैसे देशों के बीहड़ इलाकों में भी दुश्मन की सेना का बड़ी आसानी के साथ सफाया करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
महंगाई बढ़ने की संभावना। - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते ब्याज दरें और उच्च महंगाई से असुरक्षित कर्ज डूबने का खतरा बढ़ा
 बढ़ती ब्याज दरें और उच्च महंगाई दर से असुरक्षित कर्ज पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को आगाह किया है। इसने कहा है कि आने वाले समय में इस तरह के कर्ज पर डिफॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है। पिछले माह बैंकों के साथ  बैठक में केंद्रीय बैंक ने यह निर्देश दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
विश्व पृथ्वी दिवस - फोटो : Agency (File Photo)
नहीं संभले तो बेहतर जीवन देने के लिए दो पृथ्वी भी पड़ेंगी कम
 इस वर्ष 22 अप्रैल को मनाए जा रहे पृथ्वी दिवस की थीम ‘इन्वेस्ट इन प्लेनेट’ यानी अपने ग्रह में निवेश है। मोटे तौर पर धरती पांच तरह के निवेश की मांग कर रही है
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
समान नागरिक संहिता - फोटो : अमर उजाला
समान नागरिक संहिता: 2024 चुनाव से पहले पूरे देश में मॉडल कानून को लागू करने की तैयारी
राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 खत्म करने संबंधी अपने दो सबसे अहम वादे निभा चुकी भाजपा अब आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी विचारधारा से जुड़ा तीसरा अहम वादा पूरा करने की तैयारी में है। देश भर में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार और विधि आयोग को उत्तराखंड सरकार द्वारा जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
गुड्डू मुस्लिम - फोटो : अमर उजाला
फरार गुड्डू मुस्लिम की तलाश में ओडिशा पहुंची यूपी पुलिस
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ की एक टीम ने हाल ही में ओडिशा का दौरा किया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सत्यपाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
सत्यपाल मलिक को सीबीआई के समन पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
जम्मू-कश्मीर में हुए कथित बीमा घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई द्वारा पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई
एनसीपी 2024 इंतजार न करे अभी करे सीएम पद के लिए दावा
महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों काफी सस्पेंस का माहौल है। कुछ अटकलें जोरों पर हैं कि एनसीपी नेता अजित पवार फिर से अपना पाला बदलने का विचार कर रहे हैं। हालांकि ऐसे दावों पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है कि लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं ने अजित पवार की तरीफ की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें