फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली शराब घोटाले में कविता आज फिर ईडी के सामने होंगी पेश, केजरीवाल सरकार के बजट पर फंसा पेंच

Tue, 21 Mar 2023 07:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से लगभग 10 घंटे पूछताछ की। ईडी ने कविता को आज फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली सरकार से उसके बजट प्रस्तावों पर स्पष्टीकरण मांगा। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि केंद्र ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के 2023-24 के बजट को विधानसभा में पेश करने पर रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के हथियार रखने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सोमवार शाम अदालत में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
के. कविता - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली शराब घोटाला: बीआरएस नेता कविता आज फिर ईडी के समक्ष होंगी पेश
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से लगभग 10 घंटे पूछताछ की। ईडी ने कविता को आज फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि इसी शराब घोटाले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
केंद्रीय गृह मंत्रालय। - फोटो : ANI
आज पेश होने वाले केजरीवाल सरकार के बजट पर फंसा पेंच
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली सरकार से उसके बजट प्रस्तावों पर स्पष्टीकरण मांगा। जिसमें दिल्ली सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास की तुलना में विज्ञापन और प्रचार के लिए अपेक्षाकृत अधिक धन आवंटित किया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि केंद्र ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के 2023-24 के बजट को विधानसभा में पेश करने पर रोक लगा दी है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Amritpal singh - फोटो : अमर उजाला
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के हथियार रखने वाले चार काबू, तीन दिन की मिली रिमांड
पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के हथियार रखने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सोमवार शाम अदालत में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है। इनमें अमृतपाल सिंह का कार चालक हरप्रीत सिंह भी शामिल है, जो अमृतपाल सिंह और उसके चाचा बाबत काफी गतिविधियों की जानकारियां रखता है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
पंजाब के सीएम भगवंत मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई
पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्मिक विभाग को पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार पूर्व डीजीपी एस चट्टोपाध्याय, फिरोजपुर रेंज के तत्कालीन डीआईजी इंदरबीर सिंह और फिरोजपुर के तत्कालीन एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
राहुल गांधी। - फोटो : फाइल फोटो
राहुल गांधी के खिलाफ सूरत की कोर्ट 23 को सुनाएगी फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सूरत की अदालत 23 मार्च को अपना फैसला सुनाएगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने बताया कि फैसला सुनाए जाते वक्त कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भारतीय-अमेरिकी निशा देसाई बिस्वाल। - फोटो : Twitter@NishaBiswal
भारतवंशी निशा देसाई बन सकती हैं यूएस इंटरनेशनल डीएफसी की डिप्टी सीईओ
भारतीय-अमेरिकी निशा देसाई बिस्वाल अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम की डिप्टी सीईओ बन सकती हैं। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारतीय-अमेरिकी निशा देसाई बिस्वाल को यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन में एक शीर्ष प्रशासनिक पद पर नामित करना चाहते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
श्रीलंका के लिए बड़ी राहत, आईएमएफ ने सात अरब डॉलर तक के आर्थिक पैकेज को दी मंजूरी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यकारी बोर्ड ने श्रीलंका के लिए आर्थिक राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है। अब श्रीलंका की सरकार आईएमएफ, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों (आईएफआई) और बहुपक्षीय संगठनों से सात अरब अमेरिकी डॉलर तक वित्त पोषण हासिल कर सकती है। आईएमएफ ने इस राहत पैकेज को श्रीलंका प्रोग्राम नाम दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
लोकसभा-राज्यसभा। - फोटो : ANI
सदनों में जारी रहा गतिरोध तो समय से पहले ही सत्रावसान, पक्ष-विपक्ष दोनों अपनी मांग पर अड़ा
संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र के दूसरे चरण का छठा दिन भी पक्ष-विपक्ष की जिद की भेंट चढ़ गया। सदनों में सिर्फ हंगामा-नारेबाजी और पोस्टर लहराने जैसी घटनाएं हुईं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के सदस्य राहुल के लंदन बयान पर माफी की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। इसके जवाब में विपक्षी सदस्य अदाणी मामले में जेपीसी के गठन की मांग करते हुए वेल में प्रवेश कर गए। आसन से प्रश्नकाल के बाद सभी सदस्यों को बोलने का मौका दिए जाने की बार-बार घोषणा के बाद भी हंगामा नहीं रुकने के कारण कार्यवाही पहले दो बजे और फिर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन में भी ऐसे ही हालात थे।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी ने महाभारत के युद्ध से की घोटाले की तुलना
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की तुलना कुरुक्षेत्र यानी महाभारत के युद्ध से करते हुए कहा कि बंगाल को केवल भगवान कृष्ण ही बचा सकते हैं। ईडी ने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का जाल फैला हुआ है। मजदूर और टाइपिस्ट नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
शी जिनपिंग-व्लादिमिर पुतिन। - फोटो : PTI
मॉस्को में पुतिन-जिनपिंग के बीच हुई वार्ता; जानें यूक्रेन संकट के बीच यात्रा क्यों अहम
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को रूस के तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका स्वागत किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच लगभग साढ़े चार घंटे तक वार्ता हुई। मंगलवार को दोनों नेता एक बार फिर वार्ता के लिए बैठेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें