Weird Villages: दुनिया में कई ऐसे शहर और गांव हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। वहां घूमने के लिए हर साल हजारों लोग जाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे गांव हैं जो अजीबोगरीब वजहों से मशहूर हैं। इन अनोखे गांवों के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। हम आपको आज कुछ ऐसे ही गावों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे।
नेपाल का होकसे गांव
नेपाल में एक होकसे गांव है जो 'एक किडनी वाले गांव' के नाम से मशहूर है। यहां रहने वाला लगभग हर शख्स एक किडनी के सहारे जिंदा है। यहां के लोगों ने अपनी एक किडनी निकलवा कर बेच दी है। बताया जाता है कि यहां के लोगों को मानव अंगों की तस्करी करने वालों ने पैसों का लालच दिया था और उनसे कहा था कि किडनी फिर से उग आएगी। इसकी वजह से इस गांव का नाम ही 'किडनी वैली' पड़ गया है।