फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी से बातचीत करेंगे श्रीलंकाई राष्ट्रपित विक्रमसिंघे, जयपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Fri, 21 Jul 2023 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण एशियाई देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार तड़के आधे घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट मोदी सरनेम टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर आज सुनवाई करेगा। गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के उनके समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : एएनआई

पीएम मोदी-श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के बीच वार्ता आज
दक्षिण एशियाई देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं की बैठक के दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ऊर्जा, बिजली और बंदरगाह परियोजनाओं जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
जयपुर में भूकंप। - फोटो : Twitter

जयपुर में लगातार तीन बार आया भूकंप
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार तड़के आधे घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। इस दौरान कुछ लड़के गली में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिखाई दिए। फिलहाल, भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट मोदी सरनेम टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर आज सुनवाई करेगा। गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत ने चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

अब राजग सांसदों से रूबरू होंगे पीएम, 10 समूह बनाए
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री अब राजग के सांसदों के अलग-अलग समूहों के साथ बैठक करेंगे। आमतौर पर हर सत्र में अलग-अलग राज्यों के सांसदों के समूहों के साथ होनी वाली प्रधानमंत्री मोदी की नियमित बैठक को विस्तार दिया गया है। इसके लिए राजग के दोनों सदनों के सांसदों के दस समूह तैयार किए गए हैं। बैठक का सिलसिला 25 जुलाई से शुरू होगा। यह निर्णय बीते मंगलवार को हुई विस्तारित राजग की बैठक के बाद लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
सीजेआई चंद्रचूड़ - फोटो : ANI

जज को हुई असुविधा पर रेलवे से स्पष्टीकरण मांगे जाने से सीजेआई नाराज
देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जजों की प्रोटोकॉल सुविधाएं विशेषाधिकार नहीं हैं। इन सुविधाओं का उपयोग इस तरह न किया जाए कि इससे दूसरों को असुविधा हो या न्यायपालिका की आलोचना हो। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज को रेल यात्रा के दौरान हुई असुविधा पर रेलवे से स्पष्टीकरण मांगे जाने पर आपत्ति जताते हुए सीजेआई ने देश के सभी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को लिखे पत्र में यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
भीड़ ने मुख्य आरोपी का घर जलाया - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में मुख्य आरोपी का घर जलाया
मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्वक हिंसा करने वाले मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। खबर है कि गुरुवार को दोपहर में मणिपुर के थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को जला दिया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Eric Garcetti - फोटो : Social Media

मणिपुर हिंसा को अमेरिकी राजदूत ने बताया देश का आंतरिक मामला
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने मणिपुर में जारी हिंसा को भारत का आंतरिक मामला बताया है। हालांकि उन्होंने कहा, दुनिया में कहीं भी इंसान को पीड़ा हो तो हमारा दिल दुखता है। अमेरिकी अधिकारियों से वार्ता करने वाशिंगटन पहुंचे गार्सेटी ने यह टिप्पणी तब की जब मणिपुर में दो महिलाओं से हैवानियत के बारे में उनसे पूछा गया। गार्सेटी ने यह भी कहा कि उन्होंने संबंधित वीडियो नहीं देखा है और पहली बार इसके बारे में सुन रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : पिक्साबे

डब्ल्यूएचओ ने भारत से मदद मांगी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कैमरून में मिलावटी कफ सिरप पीने से कुछ बच्चों की मौत के मामले में सिरप उत्पादक की जानकारी जुटाने में भारतीय अधिकारियों से मदद मांगी है। डब्ल्यूचओ ने बुधवार को नेचरकोल्ड नामक एक कफ सिरप को लेकर चेतावनी जारी की थी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

आखिरी सिविल पैकेज का अनुबंध जारी
नेशनल हाईस्पीड रेल कॉपर्शेन लिमिटेड ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के आखिरी सिविल पैकेज का अनुबंध कर लिया है। अनुबंध के तहत 135 किलोमीटर लंबे खंड के बीच शामिल इंफ्रास्ट्रकचर का निर्माण किया जाएगा। बता दें, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को 28 अनुबंध पैकेज में विभाजित किया गया है। इन 28 पैकेज में से 11 पैकेज सिविल हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Education Minister Dharmendra Pradhan - फोटो : ANI

शिक्षा मंत्री और ऑस्ट्रेलियाई मंत्री की मुलाकात
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष ब्रेंडन ओ काॅनर से मुलाकात की। इस दौरान  शिक्षा, प्रशिक्षण से लेकर वीजा पर भी बात हुई। प्रधान ने दोनों देशों के बीच योग्यता की पारस्परिक मान्यता पर समझौते के तहत दोनों देशों के छात्रों और कुशल व्यक्तियों की दोतरफा आवाजाही को सुविधाजनक बनाने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें