फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप अयोग्य घोषित, लोकसभा में आपराधिक कानूनों पर आज होगी चर्चा

Wed, 20 Dec 2023 07:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
व्हाइट हाउस की रेस के लिए चुनाव अभियान में जुटे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। कोलोराडो प्रांत की प्रमुख अदालत ने कैपिटल हिंसा मामले में मंगलवार को ट्रंप को अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य करार दिया। वहीं, दो तिहाई विपक्ष की अनुपस्थिति में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने आपराधिक कानून संशोधन से जुड़े तीन अहम विधेयकों को लोकसभा में पेश किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के चुनावों को ध्यान में रखकर जनता के मन की बात सुन रहे हैं। नमो एप पर जनमन सर्वे के जरिये पीएम जनता से अपनी सरकार और सांसदों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप को अयोग्य घोषित किया
व्हाइट हाउस की रेस के लिए चुनाव अभियान में जुटे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। कोलोराडो प्रांत की प्रमुख अदालत ने कैपिटल हिंसा मामले में मंगलवार को ट्रंप को अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य करार दिया। अदालत ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से व्हाइट हाउस की दौड़ के लिए प्रमुख दावेदार ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए राज्य के प्राथमिक मतदान से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
लोकसभा में अमित शाह। - फोटो : ANI

लोकसभा में आपराधिक कानूनों पर चर्चा आज
दो तिहाई विपक्ष की अनुपस्थिति में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने आपराधिक कानून संशोधन से जुड़े तीन अहम विधेयकों को लोकसभा में पेश किया। ये तीनों बिल भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। नए कानून में ट्रायल कोर्ट को अधिकतम तीन वर्ष में निर्णय देना अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

पीएम मोदी ने लोगों से मांगा सरकार और सांसदों का रिपोर्ट कार्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के चुनावों को ध्यान में रखकर जनता के मन की बात सुन रहे हैं। नमो एप पर जनमन सर्वे के जरिये पीएम जनता से अपनी सरकार और सांसदों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं। यह सर्वेक्षण इस लिहाज से अहम है क्योंकि पीएम ने कामकाज पर सीधे जनता से राय मांगी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं-बांग्लादेशियों पर बड़ी कार्रवाई
जम्मू संभाग में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं तथा बांग्लादेशियों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू, राजोरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ व रामबन जिलों से 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अवैध रूप से इन्हें पनाह देने वालों के ठिकाने भी खंगाले गए। काफी संख्या में रोहिंग्याओं के पास से पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक दस्तावेज व राशन कार्ड बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
राजस्थान विधानसभा - फोटो : Social Media

राजस्थान में विधानसभा सत्र आज से
राजस्थान में बुधवार से शुरू हो रहा 16वीं विधानसभा का पहला सत्र कई मायनों में अनोखा होगा। राजस्थान के संसदीय इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा सीएम सदन के फ्लोर पर होगा, जिसे पहले से विधायिका का कोई अनुभव नहीं है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं और पहली बार में ही सीएम के पद पर पहुंच गए। इसके साथ ही पहली बार सरकार बगैर मंत्रियों के सदन में पहुंचेगी क्योंकि भाजपा अब तक अपना मंत्रिमंडल तय नहीं कर पाई है। अब पहले विधायक अपनी शपथ लेंगे। इधर, विपक्षी खेमे की बात करें तो कांग्रेस भी अपने विधायक दल का नेता अभी तक नहीं चुन पाई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सहारनपुर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सीपी राय - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस आज से शुरू करेगी 'यूपी जोड़ो पदयात्रा'
सहारनपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सीपी राय ने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने देश में नफरत फैलाई है। कांग्रेस देश को जोड़ रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद अब यूपी जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत बुधवार यानी आज से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गंगोह से करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
Imran Khan - फोटो : Social Media

इमरान खान ने सिफर मामले में अभियोग को चुनौती दी
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने मंगलवार को सिफर मामले में अपने अभियोग और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत द्वारा पूरी कार्यवाही को चुनौती दी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
INDIA Meet - फोटो : ANI

ईवीएम के खिलाफ विपक्षी नेताओं की नाराजगी
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की चौथी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस दौरान नेताओं ने ईवीएम और सांसदों के निलंबन पर चर्चा की। ईवीएम के इस्तेमाल के खिलाफ नेताओं ने प्रस्ताव भी पारित किया है। बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और सीट बंटवारे जैसे जरूरी मुद्दों पर भी बात हुई। बता दें, इससे पहले पटना, बंगलूरू और मुंबई में गठबंधन नेताओं की बैठक हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Parliament winter session - फोटो : सोशल मीडिया

निलंबित सांसदों को कक्ष, लॉबी और दीर्घाओं में प्रवेश पर रोक
ससंद के पूरे सत्र से निलंबित सासंदों के लिए लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में निलंबित सांसदों के लिए ससंद कक्ष, लॉबी और दीर्घाओं में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजधानी की अवैध कॉलोनियों और झुग्गियों में अब तीन साल तक नहीं होगी तोड़फोड़
राजधानी दिल्ली के 40 लाख लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली की 1,797 झुग्गी-झोपड़ी, क्लस्टर और अनधिकृत कॉलोनियों पर अगले तीन साल तक तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी। लोगों को राहत देने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून विशेष प्रावधान विधेयक पर संसद के दोनों सदनों ने सहमति की मुहर लगा दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें