फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: गांधी जयंती आज, मध्य प्रदेश और राजस्थान जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी; पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें

Mon, 02 Oct 2023 07:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दो अक्तूबर गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्तूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उनका नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दोनों राज्यों को 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, बंगाल सरकार के मनरेगा और आवास योजना की निधि के बकाये की मांग को लेकर तृणमूल आज यानी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
गांधी जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

गांधी जयंती आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें
दो अक्तूबर गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्तूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उनका नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे, जिन्होंने आजादी की जंग में भारतीयों को एक किया और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया। भारत में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वह इंग्लैंड गए लेकिन बाद में स्वदेश वापस लौट आए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

आज मध्य प्रदेश-राजस्थान के दौरे पर रहेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दोनों राज्यों को 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 10.45 बजे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वहीं पीएम मोदी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्वालियर पहुंचेंगे जहां वह करीब 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
तृणमूल कांग्रेस

मनरेगा के बकाये के लिए तृणमूल का दिल्ली में प्रदर्शन आज
बंगाल सरकार के मनरेगा और आवास योजना की निधि के बकाये की मांग को लेकर तृणमूल आज यानी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं, टीएमसी समर्थकों से भरी 49 बसें सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगी। नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले यहां एनएससीबीआई हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा, बंगाल के लोगों का हक मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

लाल बहादुर शास्त्री जयंती आज
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन आदर्श भी है और संघर्षपूर्ण भी। जब प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ तो बड़ा सवाल ये आया कि भारत की सत्ता कौन संभालेगा? उस दौर में देश का विकास चुनौती था और सत्ता पर आसीन होने के लिए कई दिग्गज कतार में खड़े थे। उस समय तक लाल बहादुर शास्त्री को भारत के पूर्व गृह मंत्री के तौर पर जाना जाता था। फिर उन्हें देश की प्रधानमंत्री का पद मिला और उन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

अमेरिका ने की भारतीय विदेश मंत्री की तारीफ
अमेरिका के अधिकारियों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रशंसा की है। बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें आधुनिक अमेरिका-भारत संबंधों का वास्तुकार कहा है। अधिकारियों का कहना है कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूती देने में जयशंकर ने विशेष भूमिका निभाई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
रूपवास में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

मैक्सिको सड़क हादसा में 10 लोगों की मौत
मैक्सिको में रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। दक्षिणी मैक्सिको में एक ट्रक पलट जाने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 25 लोग घायल हो गए। घटना मैक्सिको के चियापास राज्य की है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) ने घटना के बाद एक बयान जारी किया। आईएनएम ने बयान में कहा कि चियापास के पिजीजियापन-टोनला हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक 27 क्यूबाई नागरिकों को चोरी-छिपे लेकर जा रहा था। प्रथम दृष्टयता हादसे का कारण ओवर स्पीडिंग है। ट्रक तेज रफ्तार में था, इस दौरान चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रक पलटी खा गया। हादसे के बाद से ड्राइवर फरार है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
नरेंद्र मोदी, जो बाइडन - फोटो : एएनआई

भारत-अमेरिकी साझेदारी की कामयाबी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत व अमेरिका के रिश्तों में गर्मजोशी की बात करते हुए कहा कि मैं जिसकी बात कर रहा हूं, वह वास्तव में एक अलग भारत है। यह वह भारत है, जो चंद्रयान-3 मिशन को पूरा करने में सक्षम है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को पार्टी मुख्यालय में हुई। इस दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन हुआ। बैठक में पिछली बैठकों के नतीजों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में भूकंप से कांपी धरती
हरियाणा में रविवार की रात को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 2.6 की तीव्रता के इस भूकंप से रोहतक व आसपास के कुछ इलाकों में कंपन महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार रात 11.26 बजे 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक से 7 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में खेड़ी साध गांव रहा। धरती के पांच किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
भारत ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

भारत ने एशियाई खेलों में 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
हांगझोऊ एशियाई खेलों में 'अब की बार 100 पार' का लक्ष्य लेकर उतरे भारतीय दल का कमाल जारी है। शुरुआती सात दिनों में 38 पदक जीतने के बाद आठवें दिन तो भारतीय एथलीट्स ने कमाल कर दिया और एक दिन में 15 पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इतने पदकों के साथ भारत ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें