फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturn Ring Mystery: शनि ग्रह के छल्लों का कैसे हुआ निर्माण? नासा ने रहस्य से उठाया पर्दा, चांद से है संबंध

Sun, 01 Oct 2023 01:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Saturn Ring Mystery - फोटो : iStock
Saturn Ring Mystery: अंतरिक्ष रहस्यों से भरा हुआ है। वैज्ञानिक इन रहस्यों को समझने की कोशिश में लगे हुए हैं। शनि ग्रह के विशाल छल्ले भी इन रहस्यों में से एक है। सदियों से चले आ रहे इस रहस्य को लेकर वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा किया है। शनि ग्रह के छल्ले का निर्माण कैसे हुआ, इस रहस्य से वैज्ञानिकों ने पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि शनि ग्रह के चक्कर लगाने वाले दो चंद्रमा के बीच टक्कर हुई, जिसके बाद इन छल्लों का निर्माण हुआ है।

उन्होंने बताया कि शनि ग्रह की परिक्रमा करने वाले दोनों ही चंद्रमा बर्फ से ढंके हुए थे। ब्रह्मांड में शनि ग्रह हमेशा से लोगों के आकर्षण रहा है।  शनि ग्रह को चारों ओर से घेरे हुए उसके सात छल्ले प्रमुख वजह है। सबसे बड़ी बात यह है कि शनि ग्रह के पास चंद्रमा की एक पूरी टीम है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, शनि ग्रह के कुल 245 चंद्रमा हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
Saturn Ring Mystery - फोटो : Pixabay
बृहस्पति के बाद शनि ग्रह सबसे बड़ा है। नए शोध में शनि ग्रह के छल्लों के रहस्य से पर्दा उठ गया है। दर्जनों कंप्यूटर पर सिमुलेशन के बाद इस शोध को तैयार किया गया है। वैज्ञानिकों ने इसमें नासा के कैसिनी मिशन के आंकड़ों का प्रयोग किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Saturn Ring Mystery - फोटो : Pixabay
साल 2004 से लेकर 2017 के बीच कैसिनी स्पेसक्राफ्ट ने शनि ग्रह का चक्कर लगाया था। नासा के इस स्पेसक्राफ्ट ने पता लगाया कि जिस मैटेरियल से इस छल्ले का निर्माण हुआ है, उसमें बर्फ के कण मौजूद हैं और वह बहुत प्राचीन हैं। उन्हें धूल प्रदूषित नहीं कर पाया है। 
 

4 of 7
Saturn Ring Mystery - फोटो : Pixabay
साल 1610 में गैलिलियो ने सबसे पहले शनि ग्रह के इन छल्लों की खोज की थी। कैसिनी के डेटा से जानकारी मिली है कि शनि ग्रह के इन छल्लों का अभी बहुत कम समय पहले निर्माण हुआ है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इनकी उम्र कुछ लाख साल हो सकती है।

Aliens News: बाहरी दुनिया पर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, बताया- ऐसे हो सकते हैं एलियंस
विज्ञापन

5 of 7
Saturn Ring Mystery - फोटो : iStock
हमारा सोलर सिस्टम का इतिहास 4.5 अरब साल पुराना है। नासा और ब्रिटेन के दरहम यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ इस शोध में शामिल हैं। इन वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हाल के समय में दो चंद्रमाओं के टकराने के बाद शनि ग्रह के छल्लों का निर्माण हुआ है।

Space News: चीन के अंतरिक्ष यात्रियों का अनोखा प्रयोग, स्पेस स्टेशन में जला दी मोमबत्ती, देखिए फिर क्या हुआ?
विज्ञापन

6 of 7
Saturn Ring Mystery - फोटो : NASA
वैज्ञानिकों ने इस टक्कर की संभावना शक्तिशाली सुपरकम्यूटर की मदद से जताई। उनका कहना है कि चांद के यह दोनों ही चंद्रमा वर्तमान समय में मौजूद दिओने और रिया की तरह विशालकाय थे।

Haunted Island: इस आइलैंड पर है ''भूतों का बसेरा'', जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, यहां दफन हैं कई रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Saturn Ring Mystery - फोटो : Pixabay
उनका कहना है कि बर्फ से भरे चंद्रमा की टक्कर से काफी सारा मलबा शनि ग्रह की तरफ जाने से छल्ले का निर्माण हुआ और अब उसे देखते हैं। हालांकि शुद्ध रूप से बर्फ से छल्ले बने हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि शनि ग्रह के बर्फ से ढंके चांद में कुछ चट्टानें भी मौजूद थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें