फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी रैली आज, विश्व कप में भारत-श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत

Thu, 02 Nov 2023 09:34 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कांकेर में चुनावी सभा करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ करेगा। वहीं, भारत विश्व कप में अपना सातवां मैच गुरुवार (दो नवंबर) को खेलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसके सामने श्रीलंका की चुनौती होगी। इसी स्टेडियम में 12 साल पहले 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कांकेर में चुनावी सभा करेेगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। सभी केंद्रीय नेताओं का आने-जाने का सिलसिला जारी है। सभी प्रचार-प्रसार के साथ ही अपने प्रत्याशियों का समर्थन करने पहुंच रहे हैं। आज के बाद गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे 4 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय आज करेगा केजरीवाल से पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ करेगा। ईडी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया था। केजरीवाल को आज दिन में 11 बजे ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। इस बीच केजरीवाल की गिरफ्तारी की चर्चाओं से दिल्ली की सियासत गर्मा गई है। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत

भारत विश्व कप में अपना सातवां मैच गुरुवार (दो नवंबर) को खेलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसके सामने श्रीलंका की चुनौती होगी। इसी स्टेडियम में 12 साल पहले 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। भारतीय टीम की नजर उसके खिलाफ विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। 2011 और 2019 में भारत को जीत मिली थी। भारत का सफर इस विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। उसने अपने सभी छह मैच जीते हैं और उसके खाते में 12 अंक है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
भाजपा नेताओं की बैठक - फोटो : ANI
 भाजपा सीईसी की बैठक में राजस्थान-तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर हुआ मंथन

भाजपा राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए आज बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बुधवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में दोनों राज्यों के लिए शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर गहन चर्चा हुई। अधिकांश सीटों पर नामों को लेकर सहमति बन गई है। गुरुवार को दोनों चुनावी राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
Mahua Moitra - फोटो : Social Media
आज आचार समिति के सामने पेश होगीं महुआ मोइत्रा

लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा आज संसद की आचार समिति के सामने पेश होंगी। महुआ की पेशी से पहले बुधवार को गृह, विदेश और आईटी मंत्रालय ने कमेटी को अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। इसमें आईटी मंत्रालय ने सांसद की आईडी दुबई में 49 बार लॉग-इन होने की पुष्टि की है। कमेटी ने गृह मंत्रालय से तृणमूल सांसद की पांच साल के दौरान विदेश दौरे और विदेश मंत्रालय ने इस दौरान उनकी गतिविधियों की जानकारी मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
Israel Hamas War - फोटो : Social Media
गाजा में फंसे लोगों का पहला जत्था मिस्र में दाखिल हुआ

गाजा में इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच, गाजा में फंसे हुए विदेशी नागरिकों और घायलों की निकासी का अभियान शुरू हो गया। कतर की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत नागरिकों का पहला जत्था बुधवार को मिस्र में दाखिल हुआ। फलस्तीनी सीमा अधिकारी के अनुसार बुधवार दोपहर तक 335 से ज्यादा विदेशी पासपोर्ट वाले नागरिक राफा सीमा से मिस्र में प्रवेश कर गए। युद्ध का दंश झेल रहे गाजा से निकाले गए लोगों में कम से कम 320 विदेशी पासपोर्ट धारक और दर्जनों गंभीर रूप से घायल गाजावासी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पोप फ्रांसिस
युद्ध खत्म करने के लिए इस्राइल और फलस्तीन के लिए दो-राष्ट्र समाधान की जरूरत

गाजा में भीषण युद्ध के बीच पोप फ्रांसिस ने इस्राइल और फलस्तीन के बीच दो-राष्ट्र समाधान की वकालत की है। पोप फ्रांसिस ने बुधवार को कहा कि वर्तमान युद्ध को समाप्त करने के लिए इस्राइल और फलस्तीन के लिए दो-राष्ट्र समाधान की जरूरत है। साथ ही उन्होंने यरूशलम के लिए विशेष दर्जे की मांग की। उनका कहना है कि युद्ध में हमेशा हार होती है। इटली के न्यूज चैनल आरएआई के साथ साक्षात्कार में पोप फ्रांसिस ने कहा कि इस्राइल और फलस्तीन दो लोगों की तरह हैं, जिन्हें एक साथ रहना है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीआरओ
आज करनाल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो नवंबर को सुबह करीब 11 बजे करनाल पहुंचेंगे। वह यहां सेक्टर चार स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले अंत्योदय महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाले इस महासम्मेलन में करीब 40 से 50 हजार विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया गया है। इसके लिए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था की गई है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
तमिलनाडु पुलिस - फोटो : Social Media
अनुसूचित जाति के दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार, निर्वस्त्र कर किया पेशाब

तमिलनाडु में अनुसूचित जाति के दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार और उनकी पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। राज्य के तिरुनेलवेली में विशेष जाति के युवकों ने दो दलित युवकों पर कथित रूप से हमला किया और फिर उन्हें निर्वस्त्र कर उनके ऊपर पेशाब किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में विशेष जाति के छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 30 अक्तूबर की है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

11 of 11
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा

सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बूथ संगठन और मतदाता सूची पर फोकस रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने की तैयारी करें। अन्य दलों से गठबंधन होने की स्तिथि में भी सपा खुद 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। एक भी बूथ की मतदाता सूची में मनमाने ढंग से न तो नाम काटे जा सकें और न फर्जी नाम जुड़ सकें। बैठक में हर कार्यकारिणी सदस्य को एक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें