फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूपी में विपक्ष के खिलाफ गरजेंगे अमित शाह; रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने किया बड़ा दावा

Thu, 02 May 2024 07:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अमित शाह - फोटो : ANI

गृह मंत्री अमित शाह आज लेंगे संगठन की तैयारियों की थाह 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लखनऊ में संगठनात्मक बैठक करके लोकसभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा करेंगे। पढ़ें पूरे खबर

विज्ञापन

2 of 11
अमित शाह - फोटो : ANI

गृह मंत्री अमित शाह आज लेंगे संगठन की तैयारियों की थाह 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लखनऊ में संगठनात्मक बैठक करके लोकसभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा करेंगे। पढ़ें पूरे खबर

विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वीपीएन से ओरिजनल आईपी एड्रेस को छिपाकर किया गया धमकी भरा मेल 
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम रखे होने की सूचना देने वाले मेल विदेश से किए गए हैं।  इसमें रूस के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल किया गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि मेल किस देश से की किया गया है। इसको पता करने की तकनीकी प्रक्रिया जटिल होने से अगले दो-तीन दिन में ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि स्कूलों में बम रखे होने की सूचना देने वाले मेल किस देश से किए गए हैं, लेकिन इतना तय है कि मेल भारत से नहीं किए गए हैं। बुधवार तड़के भेजी गई मेल एक ही आईडी से की गई है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
गर्मी से हाल हुआ बेहाल - फोटो : Amar Ujala

123 साल में सबसे गर्म रहा अप्रैल 
इस साल अप्रैल का महीना सबसे गर्म रहा। 1901 के बाद से पहली बार ऐसा हुआ कि देश के अधिकतर भागों में अप्रैल में सबसे अधिक दिनों तक लू चली। मई में भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इस महीने देश के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा और चढ़ेगा और लू के दिन भी बढ़कर 11 दिन तक हो सकते हैं। हालांकि, 2023 को अब तक का सबसे गर्म साल माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
जो बाइडन - फोटो : ANI

अमेरिकी विदेश विभाग का रूस पर आरोप 
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय रसायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगया। अमेरिका का कहना है कि रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन को तैनात किया है। अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन में दंगा नियंत्रण एजेंटों को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बता दें, क्लोरोपिक्रिन को रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) ने प्रतिबंधित चोकिंग एजेंट के रूप में सूचीबद्ध किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
भारत-मालदीव। - फोटो : ANI

भारतीय राजदूत ने मालदीव के व्यापार मंत्री से की मुलाकात 
मालदीव में भारत के राजदूत मनु महावर ने मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्रालय ने एक्स पर इस बैठक के बारे में जानकारी दी। मंत्रालय के पोस्ट का जवाब देते हुए उच्चायोग ने जुड़ाव जारी रखने की नई दिल्ली की इच्छा व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना में अब 5 नहीं 6 बजे तक होगी वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच देश के 14 राज्यों में मतदान पूरे हो चुके हैं। कई प्रदेशों में मतदान कराए जाने हैं। हालांकि दोनों चरणों में 2019 की तुलना में कम मतदान दर्ज किया गया है। कम मतदान ने न केवल राजनीतिक दलों बल्कि चुनाव आयोग की भी चिंता बढ़ा दी है। आयोग मतदाताओं की उदासीनता का कारण नहीं समझ पा रहा है। वोटरों के घरों से न निकलने के पीछे एक कारण भीषण गर्मी को भी बताया जा रहा है। तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मर्मी से बचने के लिए आयोग कई कदम उठा रहा है। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने तेलंगाना में बढ़ते पारे को देखते हुए मतदान का समय बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
इस्राइल के ईरान पर हमले की रिपोर्ट्स (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रपति ने इस्राइल के साथ तोड़े सभी राजनयिक संबंध 
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच कोलंबिया ने इस्राइल के साथ सभी राजनयिक संबंधों को तोड़ दिए हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति ने इसका एलान किया है। बोगोटा में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा कि गाजा के संकट के सामने निष्क्रिय नहीं रह सकते। मेरी घोषणा है कि कल हम इस्राइल के साथ सभी राजनयिक संबंध तोड़ देंगे सिर्फ एक ऐसी सरकार के लिए और एक ऐसे राष्ट्रपति के लिए जो नरसंहारक है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : ANI

प्रियंका के न लड़ने पर इस ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है कांग्रेस 
रायबरेली से प्रियंकागांधी के मैदान में उतरने की संभावना लगभग खत्म होती नजर आ रही है। क्योंकि वह एक से तीन तक मध्य प्रदेश, गुजरात और फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अभी तक रायबरेली का कोई कार्यक्रम तय नहीं है। हालांकि उनके चुनाव लड़ने पर फैसला हुआ तो बह दौरा बीच में छोड़कर रायबरेली पहुंच सकती हैं, लेकिन सूत्र इससे इंकार कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका तैयार नहीं हुई तो कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं, कांग्रेस का एक धड़ा यहां से दलित उम्मीदवार उतरने पर जोर दे रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कुछ दलित नाम भी भेजे गए हैं। रायबरेली से दलित उम्मीदवार होने के भविष्य के फायदे भी बताए गए हैं। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक सस्पेंस खत्म हो जाएगा। अभी दोनों सीट पर उम्मीदवार के नाम की अधिकृत सूचना नहीं मिली है। जो भी उम्मीदवार होगा, पार्टीका हर कार्यकर्ता उसके साथ रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
दिल्ली पुलिस, Delhi police - फोटो : X: @DelhiPolice

दो दिन में 300 जगह भेजे गए धमकी भरे ईमेल 
दो दिन से पूरे दिल्ली पुलिस महकमे की नींद उड़ी हुई है। मंगलवार और बुधवार को राष्ट्रपति भवन, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के अलावा 223 स्कूलों सहित करीब 300 जगह ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर धमकी भरे ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता। यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। ऐसे में पुलिस, दमकल विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियां जांच में शामिल हैं। जिन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, वहां सघन तलाशी ली गई है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
प्रदर्शनकारियों से परिसर खाली कराती पुलिस - फोटो : एएनआई

कोलंबिया विश्वविद्यालय और सिटी कॉलेज से 282 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार 
गाजा और इस्राइल के बीच जारी युद्ध के कारण अमेरिका में तनाव बढ़ने लगा है। अमेरिकी विश्वविद्यालय के परिसरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। न्यूयॉर्क में प्रदर्शन में शामिल लोगों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर के एनवाईपीडी ने बताया कि कोलंबिया विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क के सिटी कॉलेज में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक लगभग 282 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें