वनडे विश्व कप 2023 में विजय रथ पर सवार भारतीय टीम आज बांग्लादेश से भिड़ेगी। लगातार तीन जीत के बाद भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश को हराकर विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल करने की होगी। टीम इंडिया पुणे के मैदान में होने वाले इस टूर्नामेंट में चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी। वहीं, गाजा में मानवीय सहायता ले जाने वाले लगभग 20 ट्रकों को प्रवेश की अनुमति देने को राफा क्रॉसिंग को खोलने के लिए मिस्र तैयार हो गया है। इस्राइल के दौरे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ हुए समझौते की जानकारी दी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में बची हुई सभी 86 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...