फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बाइडन का इस्राइल दौरा आज, अरब नेताओं के साथ सम्मेलन रद्द, गाजा के अस्पताल में ब्लास्ट से 500 की मौत

Wed, 18 Oct 2023 07:25 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच मंगलवार को गाजा पट्टी में अल-अहली अरब अस्पताल पर इस्राइली सेना ने कथित तौर पर बमबारी की। इसमें कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गाजा के एक अस्पताल पर हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस हमले के कारण 'इस्राइल को अपनी रक्षा के अधिकार' के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार दिया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर मंगलवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी। - फोटो : Social Media
गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच मंगलवार को गाजा पट्टी में अल-अहली अरब अस्पताल पर इस्राइली सेना ने कथित तौर पर बमबारी की। इसमें कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है। गाजा में सत्तारूढ़ हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल की ध्वस्त इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि, इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने अस्पताल पर बमबारी करने से इनकार किया है और अस्पताल में विस्फोट के लिए हमास के असफल रॉकेट लॉन्च को जिम्मेदार ठहराया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
Joe Biden - फोटो : Social Media
बाइडन के साथ अरब नेताओं का शिखर सम्मेलन रद्द
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गाजा के एक अस्पताल पर हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस हमले के कारण 'इस्राइल को अपनी रक्षा के अधिकार' के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार दिया है। जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अरब नेताओं के शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। बाइडन इस्राइल के प्रति समर्थन और एकजुटता जताने के लिए आज तेल अवीव पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Anantnag Encounter - फोटो : Agency
पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर की फायरिंग
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर मंगलवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की रात आठ बजे विक्रम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से ब्रस्ट फायर किया गया। इसकी चपेट में दो जवान आ गए। एक के पेट तथा दूसरे के हाथ में गोली लगी है। तत्काल दोनों घायलों को निकालकर बीएसएफ के जवानों ने जीएमसी पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
अबदुल्ला आजम खां - फोटो : ANI
अबदुल्ला आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आज आ सकता है फैसला
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुना सकती है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के तत्कालीन क्षेत्रीय संयोजक एवं भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में गंज थाने में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डाॅ. तंजीन फात्मा को भी आरोपी बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : PTI
नेतन्याहू ने गाजा अस्पताल पर अटैक के लिए हमास को ठहराया जिम्मेदार

इस्राइल और हमास के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें करीब 4000 लोगों की मौत हो गई। इस बीच मंगलवार को गाजा के अस्पताल में विस्फोट हो गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस्राइल के प्रधानमंत्री का कहना है कि इस हमले का जिम्मेदार हमास है। उन्होंने कहा कि यह हमास आंतकियों ने ही गाजा के अस्पताल में रॉकेट से हमला किया था। वहीं, फलस्तीन और हमास का आरोप है कि इस्राइली सेना ने अस्पताल में रॉकेट हमला किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश की बची हुई 94 सीटों पर नाम तय!
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। नड्डा के अलावा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैश्वण, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे।
पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
अदालत का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में फैसला आज
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्याकांड मामले में अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार पांडे ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद 13 अक्टूबर को मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। विश्वनाथन की 30 सितंबर 2008 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपनी कार से घर लौट रही थी। पुलिस ने दावा किया था कि उसकी हत्या के पीछे का मकसद लूटपाट था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मन की बात - फोटो : अमर उजाला
जल्द बाजार में लॉन्च होगी 'मन की बात' पर तीसरी पुस्तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' पर प्रकाशनों की शृंखला में तीसरी पुस्तक जल्द ही बाजार में आने वाली है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुस्तक 'इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस : मन की बात @100', पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की अनूठी यात्रा की कहानी का वर्णन करती है। उन्होंने एक्स पर कहा, कि यह किताब इस बात पर रोशनी डालती है कि पीएम मोदी ने किस प्रकार अपने शब्दों की ताकत से राष्ट्र के लोक कल्याण का ऊंचा लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को एकजुट किया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
फ्रांस का ध्वज - फोटो : पिक्साबे
फ्रांस में टीचर की जान लेने वाला आरोपी IS के प्रति वफादार
आतंकवाद से अब यूरोप भी अछूता नहीं रहा। यूरोपीय देश फ्रांस में पिछले सप्ताह स्कूल में हुए हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। आंतकवाद विरोधी अभियाजोक का कहना है कि हत्या से पहले आरोपी ने इस्लामिक स्टेट के प्रति अपनी वफादारी साबित की थी। अभियोजक का दावा है कि पुलिस को आरोपी के पास से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सिडनी में धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम को किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला
स्कूली छात्रों के लिए वेब पोर्टल 'अपना चंद्रयान' लॉन्च
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और इसरो अध्यक्ष डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ ने मंगलवार को मिशन चंद्रयान-3 पर स्कूली छात्रों के लिए विकसित वेब पोर्टल 'अपना चंद्रयान' लॉन्च किया। धर्मेंद्र प्रधान ने चंद्रयान-3 पर आधारित 10 विशेष मॉड्यूल भी जारी करते हुए इन्हें सभी कक्षाओं के लिए वैकल्पिक बनाने का सुझाव दिया। यह सभी मॉड्यूल चंद्र मिशन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं। इसमें स्कूली छात्रों के लिए क्विज़, पहेलियां जैसी गतिविधि आधारित सहायता सामग्री है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें