फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम का मेघालय-त्रिपुरा दौरा आज, नेवी में शामिल होगा युद्धपोत मोरमुगाओ, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 18 Dec 2022 07:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 दिसंबर) चुनावी राज्य त्रिपुरा और मेघालय की यात्रा करेंगे और वहां 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका शिलान्यास करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (18 दिसंबर) स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे। साथ ही फीफा विश्व कप अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना दो बार की विजेता अर्जेंटीना से कतर के लुसैल स्टेडियम में होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का मेघालय और त्रिपुरा का दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 दिसंबर) चुनावी राज्य त्रिपुरा और मेघालय की यात्रा करेंगे और वहां 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका शिलान्यास करेंगे।  प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं में आवास, सड़क, कृषि, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
युद्धपोत 'मोरमुगाओ' - फोटो : twitter@ANI
भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (18 दिसंबर) स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में इसे नौसेना में शामिल किया जाएगा। इससे भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में पहुंच बढ़ेगी तथा देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और चाकचौबंद होगी। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
फ्रांस बनाम अर्जेंटीना फाइनल - फोटो : FIFA/वेबसाइट
विश्व कप फाइनल में आज अर्जेंटीना और फ्रांस आमने-सामने
फीफा विश्व कप अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का सामना दो बार की विजेता अर्जेंटीना से कतर के लुसैल स्टेडियम में होगा। फ्रांस को जिताने का जिम्मा स्टार स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे और ओलिवर जिरूड जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगा। वहीं, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी फाइनल मैच को जीतकर विश्व कप से खिताबी जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
एलएसी-एलओसी पर सेना की कड़ी नजर
रक्षा मंत्रालय ने चीन और उसके सदाबहार सहयोगी पाकिस्तान का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि भारतीय सेना आधुनिकीकरण और दुश्मनों की आक्रामक कार्रवाइयों से पैदा होने वाले सभी सैन्य खतरों के लिए तैयार है। सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) व नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थिरता और प्रभुत्व सुनिश्चित करने की भारत की इच्छा के अनुरूप तैयारियों को कायम रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
अग्नि-5 मिसाइल
सात हजार किमी दूर दुश्मन का सफाया करेगी अग्नि मिसाइल
भारत अगर चाहे तो अब अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल से 7000 किमी दूर स्थित दुश्मन का भी सफाया कर सकता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एटमी सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का वजन घटाकर इसकी क्षमता को बढ़ाने में सफलता हासिल की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
बिहार नगर निकाय चुनाव आज
निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की तैयारी पूरी करने के बाद रविवार को बिहार नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदाता वार्ड पार्षद, मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए मतदान करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
शीत लहर - फोटो : अमर उजाला
अब तीन दिन तक चलेगी शीत लहर
दिल्ली-एनसीआर में सुबह की ठंड बढ़ गई है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को एक बार फिर सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 व शुक्रवार को 6.2 डिग्री दर्ज किया गया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होने आज आएंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर बाद दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह यहां काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की याद में आयोजित होने जा रहे देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होंगे। आजादी के अमृत वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में यह आयोजन 19 दिसंबर की शाम पांच बजे रामगढ़ताल के सामने स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
नीदरलैंड और अमेरिका बनेंगे यूपी के बड़े औद्योगिक साझेदार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत निवेश लाने विदेश गई टीमों को यूपी में उद्योग लगाने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों से लेकर वेस्ट टू एनर्जी (कूड़े से ऊर्जा) यूनिट, वेलनेस सेंटर, ईको टूरिज्म रिसॉर्ट और आईटी सेंटर कई बड़ी इकाइयों की स्थापना के लिए करार किए गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग पर मलबा साफ करती बीआरओ की जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
सड़क से अब महज 200 मीटर दूर रह गई चीन सीमा
बीआरओ चीन सीमा पर सड़कों का जाल बिछा रहा है। चीन सीमा के 200 मीटर समीप तक सड़क निर्माण किया जा चुका है। अब इस नवनिर्मित सड़क पर ब्लैक टॉप का कार्य किया जाना है। इसके अलावा एक और सड़क निर्माणाधीन है जिसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें