फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान; मुंबई में कांग्रेस की रैली आज, इंडी गठबंधन के नेता होंगे शामिल

Sun, 17 Mar 2024 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। इसके अलावा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार देर रात नागपुर हवाई अड्डे पहुंचे हैं। नड्डा नागपुर में आरएसएस द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी - फोटो : ANI

मुंबई में राहुल गांधी की पदयात्रा आज 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित 'इंडिया' गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर


 

4 of 11
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

नागपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार देर रात नागपुर हवाई अड्डे पहुंचे हैं। नड्डा नागपुर में आरएसएस द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) कार्यक्रम में शामिल होंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दो दिन पहले (एबीपीएस) का उद्घाटन किया। इस दौरान, आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि अल्पसंख्यक सक्रिय हैं। संघ को लेकर उनके मन में जो डर पैदा किया गया था, वह अब धीरे-धीरे दूर हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मोहम्मद असफान - फोटो : एक्स/राकेश कुमार

रूस में जान गंवाने वाले असफान का शव पहुंचा हैदराबाद 
रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले असफान का शव रूस से हैदरबाद पहुंच गया है। एआईएमआईएम नेताओं की मानें तो मोहम्मद असफान का शव हैदराबाद के बाजराघाट स्थित उनके आवास पर पहुंच गया है। मॉस्को में भारतीय दूतावास ने 6 मार्च को असफान की मौत की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि वह हैदराबाद में उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आज दिल्ली में 'रन फॉर गुड हैपनिंग' मैराथन 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले मैराथन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को JLN स्टेडियम में 'रन फॉर गुड हैपनिंग' मैराथन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सदन में बैठे नए सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विधायकों की नाराजगी से टला सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 
हरियाणा की नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों पर विधायकों की नाराजगी भारी पड़ गई है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले नायब सैनी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को होना था। इसके लिए कई विधायकों को चंडीगढ़ भी बुला लिया गया था, मगर जब कुछ विधायकों को पता चला कि उनका नाम मंत्रियों की सूची में नहीं है तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
us police - फोटो : social media

फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में तीन की मौत 
अमेरिका के फिलाडेल्फिया टाउनशिप में शनिवार तड़के गोलीबारी हुई। फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी में कई लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। क्षेत्र में हालात संवेदनशील होने के कारण सेंट पैट्रिक दिवस पर परेड रद्द कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों का थीम पार्क भी बंद करना पड़ा। मिडलटाउन टाउनशिप की पुलिस ने बताया कि पूर्वी पेंसिलल्वेनिया के पड़ोसी फॉल्स टाउनशिप में गोलीबारी के कारण कई लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर


 

9 of 11
लंदन में आयोजित हुआ कार्यक्रम। - फोटो : ANI

लंदन में भाजपा के समर्थन में कार रैली का आयोजन
ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके ने लंदन में एक कार रैली का आयोजन किया। कार रैली का आयोजन भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को समर्थन देने के लिए किया गया था। रैली नॉर्थोल्ट में कच्छ लेवा पाटीदार समाज परिसर से शुरू हुई और वेम्बली में स्वामीनारायण बीएपीएस मंदिर में समाप्त हुई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विदेश मंत्री जयशंकर ने सीएए को सही ठहराया 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन को सही ठहराते हुए कहा कि जो लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें भारतीय इतिहास की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का उन लोगों के प्रति दायित्व है, जिन्हें विभाजन के समय निराश किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एएनआई

राज्यपाल ने विधायकों, मंत्रियों के वेतन वृद्धि विधेयक को दी मंजूरी 
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को विधायकों और मंत्रियों के वेतन वृद्धि विधेयक को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल ने बंगाल विधान सभा (सदस्यों की परिलब्धियां) (संशोधन) विधेयक, 2023 और पश्चिम बंगाल वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2023 को अपनी सहमति दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें