फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज सूरत में विश्व के सबसे बड़े कॉरपोरेट कार्यालय का करेंगे उद्घाटन; काशी भी जाएंगे

Sun, 17 Dec 2023 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

32वें दौरे पर रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आएंगे। मोदी रविवार और सोमवार दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। पहले दिन 17 दिसंबर को काशी यात्रा में पीएम मोदी नदेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे बड़े कॉरपोरेट ऑफिस हब 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन करेंगे। वहीं, रविवार को अमेरिका के वाशिंगटन में आगामी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया गया। वाशिंगटन के हिंदू रहवासियों ने अयोध्या वे स्ट्रीट में स्थित श्री अंजनेय मंदिर में एक कार और बाइक रैली का आयोजन किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी का काशी दौरा आज
32वें दौरे पर रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आएंगे। मोदी रविवार और सोमवार दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। पहले दिन 17 दिसंबर को काशी यात्रा में पीएम मोदी नदेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। फिर शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

3 of 11
world largest office building surat diamond new - फोटो : Social Media

पीएम मोदी आज करेंगे सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे बड़े कॉरपोरेट ऑफिस हब 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन करेंगे। 3400 करोड़ रुपये की लागत से 35.54 एकड़ भूमि पर निर्मित सूरत डायमंड बोर्स कच्चे और पॉलिश किए गए हीरे के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 11
वाशिंगटन में लहराया भगवा। - फोटो : ANI

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले वाशिंगटन में कार-बाइक रैली का आयोजन
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं में उत्साह है। रविवार को अमेरिका के वाशिंगटन में आगामी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया गया। वाशिंगटन के हिंदू रहवासियों ने अयोध्या वे स्ट्रीट में स्थित श्री अंजनेय मंदिर में एक कार और बाइक रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कारों और बाइकों से भगवा ध्वज फहराए गए। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

5 of 11
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका के प्रमुख स्विंग राज्यों में ट्रंप को बढ़त
अमेरिका में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच एक नई सर्वे रिपोर्ट जारी हुई है, जिससे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूदा राष्ट्रपति से प्रमुख स्विंग राज्यों में आगे चल रहे हैं। बता दें, यही प्रमुख स्विंग राज्य राष्ट्रपति पद जीतने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

नारायण राणे का दावा
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामला महाराष्ट्र में राजनीति रूप ले रहा है। मुंबई पुलिस की एसआईटी फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस बीच भाजपा नेता नारायण राणे ने शनिवार को दावा किया कि दिशा सालियान की मौत के मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे निश्चित रूप से जेल जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

इस्राइली नागरिकों ने सरकार से की अपील
गाजा में इस्राइल हमास युद्ध जारी है। इस बीच बंधकों के परिजनों ने इस्राइली सरकार से लड़ाई बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों की रिहाई के लिए समझौता किया जाए। दरअसल, एक दिन पहले इस्राइली सेना ने गलती से इस्राइली बंधकों को ही मार दिया था, जिससे बंधकों के परिजन घबराएं हुए हैं कि कहीं अगला हमला उनके ही परिजनों पर न हो जाए। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा
कानपुर की ओर से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर शनिवार रात करीब 10:20 बजे नेशनल हाईवे स्थित मानिकपुर मोड़ के पास बनी दो दुकानों में घुस गया। ट्राला और मलबे के नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। ट्राले की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस और घायलों जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना पर डीएम-एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कराने में जुटे रहे। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 11
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के श्रीमद्भगवद् सदन में रविवार को तीन दिवसीय 8वीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी रविवार को शुरू होगी। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इसमें भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान, आस्ट्रेलिया व बुल्गारिया सहित अन्य देशों के विशेषज्ञ गीता पर विचार साझा करेंगे। संगोष्ठी का विषय वसुधैव कुटुंबकम श्रीमद्भगवद् गीता और वैश्विक एकता है, जिसके माध्यम से युवाओं को गीता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जवानों के राशन घोटाले में आईटीबीपी के कमांडेंट समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा
सीबीआई ने आईटीबीपी सीमाद्वार (देहरादून) में तैनात तत्कालीन कमांडेंट, दो दरोगा और तीन बड़े व्यापारियों के खिलाफ लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर 2017 से 2019 तक जवानों को मिलने वाले रसद, मीट, मछली, अंडा, दूध और फल की आपूर्ति में करीब 70 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है। यह घोटाला उन्होंने बिलों में काट-छांट और ओवरराइटिंग कर किया। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

11 of 11
श्रीलंका का झंडा - फोटो : Social Media

आर्थिक संकट के बाद पहली बार श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था में सुधार
श्रीलंका में आर्थिक सुधार हुआ है। आर्थिक स्तर पर देश में सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है। बता दें, दो साल पहले श्रीलंका आर्थिक संकट से घिर गया था। देश दिवालिया घोषित हो गया था। दो साल बाद पहली बार देश की आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी हुई है। श्रीलंकाई अधिकारी ने वृद्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि हमने उम्मीद से कहीं अधिक पहले स्थिरता हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें