आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 साल से अधिक उम्र के 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी (Mary Ng) ने भारत में प्रस्तावित अपने व्यापार मिशन को स्थगित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पहली बैठक होने जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज 84 कलाकारों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 साल से अधिक उम्र के 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार इन दिग्गज कलाकारों को किसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 70 पुरुष और 14 महिला उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित करेंगे। इनमें सबसे बुजुर्ग मणिपुर के 101 वर्ष के युमनाम जात्रा सिंह हैं। पुरस्कार सूची में 90 वर्ष से अधिक आयु के 13 और 80 साल से अधिक के 38 कलाकार हैं। दो महिला कलाकारों गौरी कुप्पुस्वामी और महाभाष्यम चित्तरंजन को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
canada flag
- फोटो : social media
कनाडा ने भारत में प्रस्तावित व्यापार मिशन को किया स्थगित
कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी (Mary Ng) ने भारत में प्रस्तावित अपने व्यापार मिशन को स्थगित करने का फैसला किया है। कनाडाई मिशन को अगले महीने भारत आना था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा घटनाक्रम नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के दौरान खालिस्तान के मुद्दे पर अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के सामने कड़ी चिंता जताई थी। कहा जा रहा है कि इससे दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में कड़वाहट आई है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के चुनाव समिति की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पहली बैठक होने जा रही है, जिसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद 17 सितंबर को पार्टी राजीव गांधी प्रांगण में विजय रैली करेगी और तेलंगाना के लिए छह गारंटियों की घोषणा करेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
गुजरात के गांधीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
विश्व के 76 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर वैश्विक नेताओं में सबसे उच्चतम रेटिंग मिली है। सर्वे एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट ने शुक्रवार को सर्वेक्षण जारी किया है। सर्वेक्षण के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने इसे विदेश नीति में मोदी सिद्धांत की सफलता का प्रमाण बताया है। उन्होंने इसे अविभाजित उपलब्धियों की वैश्विक मान्यता बताया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
निपाह वायरस
- फोटो : iStock
निपाह वायरस संक्रमितों के संपर्क में आए 1080 लोगों की हुई पहचान
केरल सरकार ने निपाह वायरस संक्रमण को देखते हुए कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थान 24 सितंबर तक बंद रहने की घोषणा की है। इसमें स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन सेंटर शामिल भी हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि अगले पूरी सप्ताह ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए 1,080 लोगों की पहचान की गई है। सिर्फ शुक्रवार को 130 लोगों को ट्रैक किया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों में 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
गुजरात विधानसभा
गुजरात में स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण
गुजरात सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में एक विधेयक पारित किया। इस विधेयक में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए पंचायतों, नगर पालिकाओं और नागरिक निगमों जैसे स्थानीय निकायों में 27 प्रतिशत सीटें निर्धारित करने का प्रावधान है। गुजरात स्थानीय प्राधिकरण कानून (संशोधन) विधेयक 2023 को ध्वनि मत के साथ विधानसभा में पारित किया गया। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा और वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया सहित सभी 17 कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायकों ने आरक्षण के उच्च अनुपात और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केएस झवेरी की अध्यक्षता वाले आयोग की रिपोर्ट पेश करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : एएनआई
नाइजर के सैनिकों ने फ्रांस के राजदूत सिल्वेन इट्टे को बनाया बंधक
फ्रांस के राजदूत और राजनयिकों को नाइजर सैनिकों ने फ्रांसीसी दूतावास में बंधक बना लिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्रांसीसी दूतावास में फ्रांसीसी राजदूत सिल्वेन इट्टे सहित अन्य फ्रांसीसी राजनयिकों को बंधक बना लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
Tina Dabi
- फोटो : instagram
आईएएस अफसर टीना डाबी के घर गूंजी किलकारी
बहुचर्चित 2015 बैच की आईएएस अफसर टीना डाबी मां बन गईं हैं। उन्होंने जयपुर में बेटे को जन्म दिया है। शुक्रवार को आईएएस दंपत्ति ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आईएएस टीना डाबी साल 2015 बैच की आईएएस अफसर हैं। पिछले साल जुलाई में टीना डाबी को जैसलमेर की कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई सड़कों पर आने-जाने से रोक लगाई है।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगेगी जी 20 की सफलता की प्रशस्ति डिस्क
अब दिल्ली पुलिस की वर्दी पर जल्द ही देश के सबसे आयोजन जी-20 की सफलता दिखेगी। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ड्यूटी देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सीपी का विशेष प्रशस्ति डिस्क और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
प्रत्यारोपण के लिए कब मिलेगा अंग अब घर बैठे जान सकेंगे रोगी
अंगदान और उसकी प्रतीक्षा सूची के बारे में मरीज को अब घर बैठे जानकारी मिल सकेगी। सरकार ने देश में अंग प्रत्यारोपण की पूरी प्रणाली को पहली बार डिजिटल स्वरूप दिया है। इस डिजिटल रजिस्ट्री से मरीज न सिर्फ यह देख सकेगा कि प्रत्यारोपण के लिए अंग की प्रतीक्षा सूची में उसका स्थान कौन सा है? बल्कि कोई भी व्यक्ति कानूनी तौर पर अपने अंगदान करने का संकल्प भी ले सकेगा। यहां से उसे डिजिटल प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इसके साथ अंगदान का संकल्प लेने वालों का आभा खाता भी खुल जाएगा। पढ़ें पूरी खबर