फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भाजपा का तूफानी प्रचार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना; सुर्खियां

Thu, 16 May 2024 07:34 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: पीएम की आज यूपी में चार तूफानी रैलियां, मौसम विभाग का दिल्ली में यलो अलर्ट; देश-दुनिया की अहम खबरे
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जहां उत्तर प्रदेश में चार चुनावी रैलियां करेंगे, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री बिहार में जनता को साधेंगे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंचे हैं। वह आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ प्रेसवार्ता करेंगे। उधर, पद्मश्री लेखिका मालती जोशी का 90 की उम्र में निधन हो गया। वहीं, गोलीबारी में घायल हुए स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में पारा 45 पार जा सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और कांग्रेस प्रमुख खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई
पीएम का तूफानी चुनाव प्रचार, यूपी में चार रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा आज अलग-अलग जगहों पर चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में चार सभाएं करेंगे। गृह मंत्री शाह बिहार में दो चुनावी रैलियां करेंगे। जेपी नड्डा ओडिशा दौरे पर तीन अलग-अलग जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 11
देर रात लखनऊ पहुंचे केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल, अखिलेश के साथ करेंगे प्रेसवार्ता
प्रदेश में बचे हुए तीन चरणों के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए एक तरफ जहां कांग्रेस व सपा नेताओं की लगातार संयुक्त सभाएं हो रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के संयुक्त कार्यक्रम भी तय हो रहे हैं। इसी क्रम में गठबंधन को मजबूती देने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बृहस्पतिवार को राजधानी आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको - फोटो : एएनआई
स्लोवाकिया के PM की हालत बेहद गंभीर, विश्व नेताओं ने की हमले की निंदा
दुनियाभर के नेताओं ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिको की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, पीएम फिको बुधवार (स्थानीय समयानुसार) हंडलोवा में गोलीबारी की घटना में घायल हुए। उनका अभी बांस्का बिस्ट्रिका शहर में उपचार चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
मालती जोशी - फोटो : एक्स @rashtrapatibhvn
पद्मश्री लेखिका मालती जोशी का 90 साल की आयु में निधन
पद्मश्री लेखिका और कहानीकार मालती जोशी का बुधवार को 90 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने बेटे, साहित्यकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी के आवास पर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
मॉनसून - फोटो : पीटीआई
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना: मौसम विभाग
आईएमडी ने कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा, ‘‘यह जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मॉनसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है।’’ पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई
शिकंजा: अब ई-कॉमर्स साइटों के फर्जी रिव्यू पर सख्ती
ई-कॉमर्स साइट्स पर रिव्यू देखकर खरीदी करने और खराब सामान पाकर निराश होने वाले उपभोक्ताओं की सुध लेते हुए सरकार ने फर्जी रिव्यू पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। उपभोक्ता मामलों के विभाग की बैठक में भारत में सक्रिय प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने उपभोक्ता समीक्षाओं के लिए गुणवत्ता मानदंडों का अनिवार्य अनुपालन के सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है। इनमें अमेजन, फ्लिपकार्ट, गूगल व मेटा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे के बाद घंटों मची रही अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार: 50 जवानों को ले जा रही बस पलटी, 25 जख्मी
मुजफ्फरपुर जिले में देर रात फिर से एक बड़ा बस हादसा हो गया। जवानों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी और खड्डे में जा गिरी। दुर्घटना में करीब 20 से 25 जवान जख्मी हो गए हैं। इनमें छह-सात जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच 28 के सुजावलपुर चौक के पास की है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शनिवार से लू के आसार, पारा होगा 45 के पार: मौसम विभाग का यलो अलर्ट
राजधानी में शनिवार से लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
ग्रामीण बेरोजगारी (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक
रिपोर्ट: शहरी बेरोजगारी मार्च तिमाही में घटकर 6.7 फीसदी 
देश में शहरी बेरोजगारी दर मार्च तिमाही में मामूली घटकर 6.7 फीसदी पर आ गई है। एक साल पहले समान अवधि में यह 6.8 फीसदी थी। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शहरी बेरोजगारी पिछले साल अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर में 6.6 फीसदी थी। अक्तूबर-दिसंबर में यह 6.5 फीसदी थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
अरुणाचल प्रदेश: अंतरराज्यीय वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 21 गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 10-15 साल की पांच नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से बचाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सरकारी अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और स्वास्थ्य सेवाओं के एक उप निदेशक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें