फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: शुभांशु शुक्ला की ISS से सफल वापसी; चुनाव आयोग से TDP ने की बड़ी मांग; उत्तराखंड में बड़ा हादसा

Tue, 15 Jul 2025 08:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

भारत ने चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में वापसी की है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनके लौटने से देश में खुशी का माहौल है। वहीं, ग्रुप कैप्टन शुक्ला और उनकी टीम को देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। देश के राजनेताओं की ओर से भी इस मिशन की कामयाबी पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने मंगलवार को चुनाव आयोग (ईसी) से अपील की कि आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण के लिए पर्याप्त समय दिया जाए और यह प्रक्रिया किसी बड़े चुनाव से छह महीने पहले तक न कराई जाए। टीडीपी ने कहा कि जो लोग पहले से ही ताजा वोटर लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें दोबारा अपनी पहचान या पात्रता साबित करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। एक तरफ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, छह लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चीन के तिआनजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का मुद्दा उठाया और कहा कि सदस्य देशों को संगठन के मूल उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतनी चाहिए। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

शुभांशु शुक्ला की ISS से सफल वापसी पर देश में खुशी का माहौल

2 of 10
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी का जश्न मनाते छात्र। - फोटो : पीटीआई

भारत ने चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में वापसी की है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनके लौटने से देश में खुशी का माहौल है। वहीं, ग्रुप कैप्टन शुक्ला और उनकी टीम को देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। देश के राजनेताओं की ओर से भी इस मिशन की कामयाबी पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर.. 

विज्ञापन

चुनाव आयोग से TDP की बड़ी मांग

3 of 10
चुनाव आयोग से टीडीपी ने की अपील - फोटो : PTI
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने मंगलवार को चुनाव आयोग (ईसी) से अपील की कि आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण के लिए पर्याप्त समय दिया जाए और यह प्रक्रिया किसी बड़े चुनाव से छह महीने पहले तक न कराई जाए। टीडीपी ने कहा कि जो लोग पहले से ही ताजा वोटर लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें दोबारा अपनी पहचान या पात्रता साबित करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। यह मांग ऐसे समय में आई है जब बिहार में इसी तरह की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विवाद चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

4 of 10
एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में एस जयशंकर। - फोटो : पीटीआई
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चीन के तिआनजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का मुद्दा उठाया और कहा कि सदस्य देशों को संगठन के मूल उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

पंचायत सीरीज के एक्टर आसिफ खान को आया हार्ट अटैक

5 of 10
आसिफ खान - फोटो : एक्स
पंचायत सीरीज के एक्टर आसिफ खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता को दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था जिसके बारे में उन्होंने अब जानकारी दी है। अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

अपडेट करवाएं बच्चों का आधार बायोमेट्रिक

6 of 10
Aadhaar Aadhar Card New - फोटो : istock
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईएडीआई) ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया है कि जिन बच्चों की उम्र सात साल पूरी हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट नहीं कराई है, उनके लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरा करना बहुत जरूरी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर.,..
 
विज्ञापन

वैश्विक तनाव, व्यापारिक अनिश्चितताओं के बावजूद FY 2026 में वृद्धि दर 6.5% रहेगी

7 of 10
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार नीति अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष एस महेंद्र देव ने मंगलवार को दावा किया। एक साक्षात्कार में देव ने आगे कहा कि घरेलू विकास को कम मुद्रास्फीति से गति मिलेगी, जो अच्छे मानसून और सौम्य ब्याज दर व्यवस्था के कारण होगी, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार तीन बार ब्याज दरों में कटौती से प्रेरित है। पढ़ें पूरी खबर...

हार के बाद निशाने पर शुभमन: वॉन ने कहा- तकनीक सही नहीं

8 of 10
वॉन और मांजरेकर का गिल पर बयान - फोटो : ANI/PTI/instagram
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो वह तकनीकी रूप से मजबूत नहीं दिखे और उन्होंने धैर्य की कमी भी नजर आई। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी गिल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक का बैटिंग स्टाइल चुनने को कहा है। गिल ने सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Tesla Model Y: कहां करें बुकिंग, किन शहरों में मिलेगी कार

9 of 10
टेस्ला मॉडल - फोटो : अमर उजाला
महीनों इंतजार के बाद टेस्ला ने भारत में अपनी पहली कार Model Y को लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने कार की बुकिंग (Tesla Model Y Booking) भी शुरू कर दी है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि टेस्ला की कार कैसे बुक होगी, इसकी डिलीवरी किन शहरों में शुरू होगी और बुकिंग के बाद यह कार कब मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के अगले हिस्से में पोषण लेबल हो अनिवार्य

10 of 10
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) को पैक्ड खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबल लागू करने का निर्देश दिया है। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, जो संसद की अधीनस्थ विधायी समिति के अध्यक्ष भी हैं, ने यह जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की। पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें