फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारत-न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज थम जाएगा प्रचार

Wed, 15 Nov 2023 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत और न्यूजीलैंड बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दोनों की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। इसके अलावा, सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वादों, दावों, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोप से रिझाने का बुधवार को अंतिम दिन है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल आज 
भारत और न्यूजीलैंड बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दोनों की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। इसे 2019 विश्व कप सेमीफाइनल का रिपीटेशन माना जा रहा है। 2019 में भी भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था और मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। हालांकि, इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का बेहतरीन मौका है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti

सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। सहारा परिवार के मुखिया सहाराश्री सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कारोबारी और राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने राय के निधन पर शोक जताया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वादों, दावों, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोप से रिझाने का बुधवार को अंतिम दिन है। बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा और कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेता पूरी ताकत झोंकेंगे। इसके बाद दो दिन प्रदेश के नेता बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने पर जोर लगाएंगे। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है। मप्र के साथ-साथ छ्त्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

आदिवासी विकास मिशन का आज  आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनजातीय गौरव दिवस पर रांची से आदिवासी सशक्तीकरण के लिए पीएम पीवीटीजी विकास मिशन की शुरुआत करेंगे। इसके तहत सरकार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के लिए 24,000 करोड़ रुपये की योजना शुरू करेगी। मंगलवार को रांची पहुंचने पर  पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कई किलोमीटर रोड शाे भी निकाला। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन-अमेरिका शिखर बैठक और 30वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में अपने चीनी समकक्ष जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। वैश्विक उथल-पुथल के बीच बाइडन-जिनपिंग के बीच होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने पर जोर होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। - फोटो : amar ujala

मशीन में खराबी से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित,
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में बीते रविवार तड़के हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है,  तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि आज बुधवार को मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

पाकिस्तान ने यूक्रेन को 3000 करोड़ के हथियार बेचे
नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को घातक हथियार बेच रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने यूक्रेन को 36.4 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,000 करोड़ रुपये के हथियार बेचे हैं। साथ ही पाकिस्तान रूस से सस्ता कच्चा तेल और गेहूं लेता रहा और एहसान फरामोशी कर उसके दुश्मन को हथियार भी बेचता रहा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
एलन मस्क - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से एलन मस्क ने मांगी माफी
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से माफी मांगी है। दरअसल, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री गोयल मंगलवार को कैलिफॉर्निया के फ्रेमोंट में टेस्ला कंपनी का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान एलन मस्क कैलिफोर्निया में नहीं थे, जिस वजह से मस्क और गोयल की मुलाकात नहीं हो सकी। इस वजह से मस्क ने गोयल से माफी मांगी। मस्क ने कहा कि- आपका टेस्ला आना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आज कैलिफोर्निया नहीं आ सका, मुझे इसका खेद है लेकिन मैं भविष्य में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को 18.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है। - फोटो : अमर उजाला

देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा रहेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों समेत देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इस समय जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में पारा लुढ़कने से कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर यानी पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
केदारनाथ धाम - फोटो : amar ujala

भैया दूज पर बंद होंगे बाबा केदार के कपाट
आज भैयादूज पर केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। मंगलवार को केदारनाथ में बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भंडारगृह से मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया है।  मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें