गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। इसके आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। वहीं, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवां में हुई झड़प के आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस बीच भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि चीन की सीमा से लगे क्षेत्र में रणनीतियों और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कई सैन्य शीर्ष अधिकारी गुरुवार को लेह में एकत्रित होंगे। साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने समेत पहलवानों की अन्य मांगों पर कार्रवाई के लिए सरकार को 15 जून का दिया गया अल्टीमेटम आज खत्म हो रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन
2 of 11
चक्रवात बिपरजॉय।
- फोटो : ANI
बेहद खतरनाक हुआ चक्रवात: आज तट से टकराएगा बिपरजॉय, गुजरात में भारी तबाही की चेतावनी
गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। इसके बृहस्पतिवार को शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। किसी भी हालात से निपटने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 33 टीमें तैनात की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
भारत और चीन की सेना (फाइल फोटो)।
- फोटो : Indian Army
गलवां झड़प के तीन साल: लेह में आज बैठक करेंगे सेना के अधिकारी
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवां में हुई झड़प के आज तीन साल पूरे हो गए हैं, इसी दिन साल 2020 में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। इस बीच भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि चीन की सीमा से लगे क्षेत्र में रणनीतियों और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कई सैन्य शीर्ष अधिकारी गलवां झड़प की तीसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को लेह में एकत्रित होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Wrestlers Protest: आज खत्म होगा पहलवानों का अल्टीमेटम, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर निगाह
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने समेत पहलवानों की अन्य मांगों पर कार्रवाई के लिए सरकार को 15 जून का दिया गया अल्टीमेटम वीरवार को खत्म हो रहा है। सरकार ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
वीवाटेक के संस्थापक और पब्लिसिस ग्रुप के अध्यक्ष मौरिस लेवी।
- फोटो : ANI
पब्लिसिस ग्रुप के प्रमुख ने की भारत की तारीफ, कहा- विश्व की महाशक्तियों में से एक बनने की क्षमता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में फ्रांस का दौरा करेंगे। इस दौरान वह फ्रांस की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सैन्य परेड बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी बीच फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने बुधवार को शुरू हुए यूरोप के सबसे बड़े स्टार्ट-अप और टेक्नोलॉजी इवेंट वीवाटेक में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। इस इवेंट में शामिल विवाटेक के संस्थापक और पब्लिसिस ग्रुप के अध्यक्ष मौरिस लेवी (Maurice Levy) ने कहा कि भारत में कई कारणों से विश्व की महाशक्तियों में से एक बनने की क्षमता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
विकास कार्यों का जायजा लेते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
देर रात विकास कार्यों की हकीकत जानने निकले सीएम योगी
दो दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार देर रात विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने निकले। आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
लंदन में भारतीय उच्चायोग।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
एनआईए ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमले में शामिल लोगों की पहचान के लिए अपील की, लुकआउट नोटिस जारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को घोषणा की कि वह ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हाल ही में हुए हमले में शामिल व्यक्तियों की पहचान की अपील कर रही है।एनआईए ने एक लुकआउट नोटिस जारी किया है और 45 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं, जो इस साल मार्च में लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए जिम्मेदार थे। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने की पत्नी और उसके प्रेमी समेत छह माह के बेटे की हत्या
कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पति ने पत्नी उसके प्रेमी और छह साल के बेटे की हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
अतीक अहमद (फाइल फोटो)।
- फोटो : सोशल मीडिया
माफिया अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा
माफिया अतीक अहमद के दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छापे मारकर शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए संपत्तियों में निवेश करने के प्रमाण जुटाए है। प्रयागराज, लखनऊ, नोएडा और दिल्ली में अतीक से जुड़े कुछ रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची टीमों ने तमाम बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
दिल्ली-एनसीआर में महंगे हुए मकान।
- फोटो : सोशल मीडिया
Delhi-NCR में सबसे ज्यादा 16 फीसदी महंगे हुए मकान, निर्माण की ज्यादा लागत व मांग से बढ़ीं कीमतें
देश के शीर्ष-8 शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर मकानों की कीमतें सबसे अधिक 16 फीसदी दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी हैं। बाकी अन्य शहरों में दाम 8 फीसदी बढ़े हैं। मकानों की निर्माण लागत बढ़ने व मांग में मजबूती से कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
ईयू ने गूगल को विज्ञापन कारोबार बेचने का दिया आदेश, नियामक ने कहा- नियमों के खिलाफ एकाधिकार मंजूर नहीं
यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिस्पर्धा महानिदेशक ने गूगल की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए इसे अपने विज्ञापन कारोबार का एकाधिकार खत्म करने को कहा है। आयोग के प्रतिस्पर्धा नियामक ने बुधवार को गूगल पर ऑनलाइन विज्ञापन कारोबार में एकाधिकार व प्रभुत्व के जरिये प्रतिद्वंद्वियों को पीछे करने का आरोप लगाया। इसे गूगल के व्यापार मॉडल की बुनियाद पर चोट माना जा रहा है। अमेरिका भी ऑनलाइन कारोबार पर गूगल के एकाधिकार को समाप्त करने की दिशा में काम कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...