फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हिंदी दिवस आज, मप्र-छग को 57000 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी; संघ की समन्वय बैठक का होगा आगाज

Thu, 14 Sep 2023 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हिंदी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी को भारत की पहचान के तौर पर भी देखा जा सकता है। हालांकि भारत समेत कई अन्य देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वह दोनों चुनावी राज्यों में 57,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार से पुणे में होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
विश्व हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala

14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें इतिहास और महत्व
हिंदी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी को भारत की पहचान के तौर पर भी देखा जा सकता है। हालांकि भारत समेत कई अन्य देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है। विदेशों में बसे भारतीयों को हिंदी भाषा एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। हिंदी की भूमिका और महत्व काफी गहरा है। इस कारण साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। साल में दो बार मनाए जाने वाले हिंदी दिवस में पहला जनवरी महीने में मनाते हैं और दूसरा सितंबर महीने में। भारत में हिंदी दिवस के लिए एक खास दिन तय है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
गुजरात के गांधीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को देंगे 57,000 करोड़ रुपये की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वह दोनों चुनावी राज्यों में 57,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परिसर सहित 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं समेत प्रदेश में 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में वह रेल क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
वाराणसी में मंदिर प्रमुखों के महासम्मेलन को संबोधित करते संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

संघ की तीन दिनी समन्वय बैठक आज से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार से पुणे में होगी। इस बैठक को आगामी लोकसभा और इस साल होने जा रहे कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। राम मंदिर, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण और शिक्षा पर भी चर्चा होगी। बैठक में संघ प्रेरित 36 संगठनों के 266 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और संगठन महासचिव बीएल संतोष, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिरकत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
लीबिया बाढ़ समाचार - फोटो : Self

बाढ़ से लीबिया तबाह; अब तक 5300 शव गिने गए
लीबिया में आई बाढ़ के बाद हालात बेहद भयावह होते जा रहे हैं। बाढ़ का सबसे बुरा असर डेरना शहर पर पड़ा है जहां बांधों के टूटने से करीब एक चौथाई शहर पानी में बह गया है। बुधवार तक बचावकर्मियों द्वारा डेरना शहर में 5,300 से अधिक शव गिने जा चुके हैं, जबकि क्षेत्रीय प्रशासन के एक मंत्री ने बुधवार को कहा कि मरने वालों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है। शहर के 30,000 लोग विस्थापित हुए हैं। पूर्वी लीबिया को चलाने वाले प्रशासन में नागरिक उड्डयन मंत्री हिचेम अबू चकिउआट ने रॉयटर्स को बताया कि समुद्र लगातार दर्जनों शव फेंक रहा है। उन्होंने कहा, अब इसके पुनर्निर्माण में अरबों डॉलर खर्च होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken

एंटनी ब्लिंकन बोले- भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी इतनी गतिशील कभी नहीं रही
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस़्ड इंटरनेशनल स्टडीज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने समय की कठिन चुनौतियों से निपटने के लिए नया गठबंधन बना रहे हैं। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक गलियारे की घोषणा की, जो एशिया, मध्य-पूर्व और यूरोप के बंदरगाहों को आपस में जोड़ेगा। इस गलियारे के तहत सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूरोपीय संघ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, डिजिटल कनेक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण आपूर्ति के लिए अमेरिका-भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
make in india - फोटो : istock

राजदूत बोले- भारत में बनेगा वायुयान निर्माण का पारिस्थितिकी तंत्र
एयरबस निर्मित पहले सी-295 विमान को भारतीय वायुसेना को सौंपे जाने के दौरान स्पेन में भारत के राजदूत दिनेश के पातनिक ने कहा कि यह अब तक कि सर्वश्रेष्ठ मेक इन इंडिया परियोजना है। उन्होंने कहा कि एक वैश्विक विमान निर्माता की तरफ से भारत में सैन्य विमान निर्माण शुरू किए जाने से वायुयान निर्माण का पूरा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होगा, जिससे विमानों की वैश्विक आपूर्ति शृंखला में भी बदलाव आएगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : Social Media

किम जोंग उन के रूस दौरे ने जो बाइडन की बढ़ाई चिंता
इन दिनों उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस के दौरे पर हैं। बुधवार को रूस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। बीते चार सालों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। इस दौरान पुतिन और किम एक हथियार सौदे पर सहमत हो सकते हैं। इस बीच, अमेरिका ने कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि अगर रूस और उत्तर कोरिया कोई नया हथियार सौदा करते हैं तो बाइडन प्रशासन उन पर और अधिक प्रतिबंध लगाने में जरा भी संकोच नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 40 सीटों के प्रत्याशियों पर लगाई मुहर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा गुरुवार को जारी सकती है। बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने करीब 40 से 45 सीटों पर मुहर लगा दी है। चुनाव समिति के पास करीब 60 सीटों के प्रत्याशियों के नाम सामने रखे गए। जिसमें करीब 40 से 45 सीटों पर एक ही प्रत्याशी का नाम है। समिति ने एक ही नाम वाली सीटों पर अपनी मुहर लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
निपाह वायरस - फोटो : iStock

10 राज्यों तक पहुंचा निपाह संक्रमण
भारत में सामने आए निपाह संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग में पता चला है कि वायरस का स्ट्रेन बांग्लादेश व मलयेशिया में फैलने वाले स्ट्रेन जैसा ही है। केरल में निपाह संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद सभी राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, भारतीय वैज्ञानिक अलर्ट से ज्यादा सरकारों से जमीनी स्तर पर हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। इनका मानना है कि देश में चमगादड़ों से इन्सानों में निपाह वायरस पहुंच रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Modi Cabinet - फोटो : Amar Ujala

75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए 1650 करोड़
केंद्र सरकार ने त्योहारी मौसम से ठीक पहले महिलाओं को तोहफा देते हुए 75 लाख घरेलू गैस कनेक्शन देने के लिए 1,650 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) में इस एलपीजी कनेक्शन में गैस चूल्हा और एक भरा सिलिंडर भी मुफ्त दिया जाता है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण और एक फार्मा कंपनी में विदेशी निवेश को भी स्वीकृति दी गई है। साथ ही, जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और नई दिल्ली घोषणापत्र के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें