फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, दिल्ली समेत उत्तर भारत में चढ़ा पारा, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 14 May 2023 06:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। वहीं राज्य में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में शनिवार को पारा चढ़ा। रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में सीबीआई निदेशक के लिए तीन नामों का चयन किया गया।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार - फोटो : ट्विटर/सिद्धारमैया
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 
कर्नाटक चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। वहीं राज्य में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।  इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
Weather Update: फिर बढ़ा पारा, तापमान 40 डिग्री के करीब, लू ने बढ़ाई परेशानी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत उत्तर-मध्य भारत में चढ़ा पारा, आज लू चलने की संभावना
मई की शुरुआत में हुई बरसात के चलते गर्मी से मिली राहत के दिन लद गए लगते हैं। अब झुलसा देने वाली गर्मी का समय आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में शनिवार को पारा चढ़ा। रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दूसरे राज्यों में भी कर्नाटक मॉडल अपनाएगी कांग्रेस
क्या कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा से सीधे टकराने और उसे हराने की औषधि ढूंढ ली है? ऐसा निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन स्थानीय मुद्दों, नेताओं और योजनाओं पर केंद्रित रहते हुए उसने जो परिणाम कर्नाटक में हासिल किया, उसे हिमाचल प्रदेश में मिली जीत का बड़ा रूप कहा जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
कश्मीर हाउसबोट - फोटो : सोशल मीडिया
वैश्विक पर्यटन की नई तस्वीर खींचने को तैयार कश्मीर
कभी आतंक का गढ़ रहा कश्मीर अब वैश्विक पर्यटन की नई तस्वीर खींचने को तैयार है। भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत तीन दिवसीय दूसरी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप ग्लोबल (टीडब्ल्यूजी) की बैठक 22 से 24 मई तक श्रीनगर में होने जा रही है। इसके साथ ही कश्मीर में एक नए सकारात्मक चरण की शुरुआत होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए हुई उच्चस्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में सीबीआई निदेशक के लिए तीन नामों का चयन किया गया। शनिवार शाम हुई बैठक में चुने गए इन तीन नामों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास भेजा जाएगा और वहां से एक नाम पर मुहर लगेगी। बैठक में सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद रहे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी सीनेट ने गीता राव गुप्ता की नियुक्ति पर लगाई मुहर
अमेरिकी सीनेट ने विदेश विभाग में वैश्विक महिला मुद्दों के कार्यालय के लिए राजदूत के पद के लिए एक भारतीय-अमेरिकी डॉ गीता राव गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोहिनूर समेत अन्य कलाकृतियों को वापस लाने के लिए अभियान छेड़ेगा भारत
ब्रिटेन के संग्रहालयों में भारत के नायाब हीरे कोहिनूर से लेकर अद्भुद कलाकृतियां रखी हुई हैं। हालांकि उनको वापस लाने को लेकर कई बार आवाजें उठाईं गई हैं, ब्रिटेन और कई अन्य देशों से कई कलाकृतियां वापस भी आई हैं, वहीं कोहिनूर हीरे को फिर से वापस लौटाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
इमरान खान, जनरल असीम मुनीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पाक आर्मी की दखलअंदाजी पर जमकर बरसे इमरान
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान में सरकार पाक सेना की मर्जी से चलती है। सेना जिसे चाहे पाकिस्तान का पीएम बना देती जिसे चाहे हटा भी देती है। इसके खिलाफ इमरान खान ने कई बार आवाज भी उठाई। वहीं शीर्ष अदालत के आदेश पर भ्रष्टाचार रोधी संस्था की हिरासत से रिहा होने के बाद शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में इमरान खान सेना पर जमकर बरसे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
एस जयशंकर - फोटो : Twitter
ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम के लिए स्वीडन पहुंचे जयशंकर
एस जयशंकर दूसरे ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम (ईआईपीएमएफ) में भाग लेने के लिए स्वीडन के विदेश मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा पर शनिवार को स्टॉकहोम पहुंचे। स्टॉकहोम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, ईयू-इंडो पैसिफिक मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
मूवी द केरल स्टोरी का पोस्टर। - फोटो : social media
अमेरिका, कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज
अमेरिका और कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज हो गई है। निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा है कि यह फिल्म एक मिशन है, जो सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे है। सेन ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में भारतीय व अमेरिकी पत्रकारों से कहा, देश केरल राज्य में लंबे समय से जारी समस्या को अनदेखा कर रहा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें