फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में हिरण को ढूंढ सकते हैं, हिम्मत है तो पांच सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए

Sat, 13 May 2023 12:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Only a Genius can spot the deer - फोटो : iStock
Optical Illusion IQ Test: सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कई तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है, जबकि कुछ तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही मजेदार तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में एक हिरण छिपा है, जिसे आपको ढूंढना है। इस हिरण को ढूंढने के लिए पांच सेकेंड की समयसीमा तय की गई है। अब देखना है कि क्या आप तस्वीर में छिपे हिरण को ढूंढ लेते हैं? 

सोशल मीडिया पर आखों को भ्रमित करने वाली तस्वीरों को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। तस्वीर में छिपी पहेलियों को हल करने में लोगों के दिमाग की बत्ती जल जाती है। आज की तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे हिरण को खोजना बेहद कठिन है। अगर आप हिरण को पांच सेकेंड में खोज लेंगे, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Only a Genius can spot the deer - फोटो : iStock
ऑप्टिकल इल्यूजन को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आंखों को धोखा हो रहा है। कई बार ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। अगर आप किसी इंसान का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप इस तस्वीर में पांच सेकेंड के अंदर हिरण को खोज लेंगे, तो जीनियस कहलाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
Only a Genius can spot the deer - फोटो : iStock
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में जंगल दिखाई दे रहा है। जंगल में हर भरे पेड़ पौधे हैं। इसके साथ ही सूखे और हरे छोटे-छोटे पौधे भी हैं। इन्हीं के बीच हिरण बेहद चालाकी से छिपा है। हिरण को पांच सेंकेड में खोजने का चैलेंज है। 

Story Of Mango Man: यूपी के इस शहर में है अनोखा पेड़, जिसमें लगते हैं 300 किस्म के आम
 

4 of 5
Only a Genius can spot the deer - फोटो : iStock
तस्वीर में छिपे हिरण को बड़े से बड़े लोग भी खोजने में फेल हो चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तस्वीर में हिरण नहीं है। इस तरह की तस्वीरों को डिजाइन ऐसे किया जाता है कि इनमें छिपी चीजों का खोजना मुश्किल होता है। 


Most Luxurious Prisons: दुनिया के सबसे आलीशान जेल, कैदियों को मिलती हैं हॉस्टल से भी ज्यादा सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Only a Genius can spot the deer - फोटो : iStock
अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को देखकर हिरण को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। गौर से देखिए आपको आसानी से हिरण दिख जाएगा। अगर फिर भी हिरण नहीं दिख रहा है, तो आप खबर की आखिरी तस्वीर में हिरण को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें