कर्नाटक चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। वहीं राज्य में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में शनिवार को पारा चढ़ा। रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में सीबीआई निदेशक के लिए तीन नामों का चयन किया गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...