फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मणिपुर से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा; प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिरों की सफाई का अभियान

Sun, 14 Jan 2024 07:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज हिंसा प्रभावित मणिपुर से शुरू हो रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामनगरी आ रहे हैं। वह यहां से पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक चलने वाले वृहद सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर के लोकार्पण पर विवाद के बीच श्री गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा ने कहा कि इसमें कोई दोष नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : एक्स/राहुल गांधी

आज मणिपुर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज हिंसा प्रभावित मणिपुर से शुरू हो रही है। इसे लोकसभा चुनावों से पहले बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर ध्यान लोगों का केंद्रित करने की पार्टी की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आज अयोध्या में सफाई अभियान की जगाएंगे अलख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामनगरी आ रहे हैं। वह यहां से पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक चलने वाले वृहद सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान 21 जनवरी तक चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री गोरखपुर के प्रसिद्ध मकर संक्रांति मेला का शुभारंभ करने के बाद श्रीराम कथा पार्क के हेलीपैड पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। यहां से हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद लता मंगेशकर चौक के पास वृहद सफाई अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसी कड़ी में रोडवेज बस अड्डा से अयोध्या में ई-वाहनों का फ्लैग ऑफ करने के साथ डिजिटल टूरिस्ट ऐप लांच करेंगे। फिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
रामनवमी पर रामलला। - फोटो : amar ujala

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं है कोई दोष
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर के लोकार्पण पर विवाद के बीच श्री गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा ने कहा कि इसमें कोई दोष नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा पूरी तरह दोष रहित है। 22 जनवरी का मुहूर्त सर्वोत्तम है, क्योंकि 2026 तक प्राण प्रतिष्ठा और लोकार्पण का शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में रामलीला मंचन के दौरान कलाकार - फोटो : अमर उजाला

रामकथा के मंच से दुनियाभर के 3,500 कलाकार करेंगे रामलीला
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दुनिया देखेगी। रामलीलाओं के मंचन के जरिये भी अध्योध्या में सबके राम जीवंत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सिंगापुर, कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया सहित सात देशों के अलावा मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक, सिक्किम, केरल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के रामदल भी श्रीराम के उदात्त चरित्र को मंच पर सजीव करेंगे। इन रामलीलाओं में दुनियाभर के करीब 3500 कलाकर हिस्सा लेंगे। नित्य रामलीला के मंच पर उत्तराखंड के कलाकारों की लीला से इसका श्रीगणेश हो चुका है। यह प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी यह जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

राम मंदिर के उद्घाटन पर नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कही यह बात
22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसी दिन रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 22 जनवरी को भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी विभिन्न आयोजन होंगे। भगवान राम के ससुराल जनकपुर में भी विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा। बता दें, जनकपुर का नाम राजा जनक नाम पर पड़ा है, जो माता सीता के पिता हैं। जनकपुर अयोध्या से लगभग 500 किलोमीटर दूर है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
accident,Road,danger,Point,kohra - फोटो : Narnol

उत्तर भारत में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
उत्तर भारत में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम से पूर्वोत्तर भारत तक लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान रोज गोता लगा रखा है। शनिवार को उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियसा के बीच रहा। पंजाब लेकर पश्चिम बंगाल तक घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी चार दिन घने कोहरे और शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
नागपुर में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI

ईरान की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर 14 जनवरी से दो दिन के लिए ईरान दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के साथ लाल सागर में उभरती सुरक्षा स्थिति सहित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि दोनों मंत्रियों का द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। मंत्रालय न आगे कहा कि जयशंकर और अमीर-अब्दुल्लाहियन के बीच वार्ता के एजेंडे के महत्वपूर्ण पहलुओं में राजनीतिक सहयोग, कनेक्टिविटी पहल और मजबूत लोगों से लोगों के संबंध शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
इस्राइल हमास युद्ध - फोटो : amar ujala

इस्राइल-हमास युद्ध को 100 दिन पूरे
इस्राइल और गाजा के बीच छिड़े संघर्ष को रविवार को 100 दिन पूरे हो गए। इसी सिलसिले में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में इस्राइल को जीत हासिल करने से कोई नहीं रोक सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
ताइवान, चीन, अमेरिका। - फोटो : Amar Ujala

ताइवान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बोले- ड्रैगन से अपने देश को बचाने के लिए हम प्रतिबद्ध
ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं, जिस पर चीन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताइवान में हो रहे किसी भी बदलाव से चीन की स्थिति में को बदलाव नहीं आएगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि ताइवान में कोई भी बदलाव आए लेकिन इससे यह तथ्य तो नहीं बदल सकता कि दुनिया में सिर्फ चीन ही है और ताइवान चीन का ही एक हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पीटीआई पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

पीटीआई का फैसला- स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव
पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई से चुनाव चिह्न 'बल्ला' छिन गया है। पाक सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार देर रात पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आंतरिक चुनावों को अमान्य घोषित करते हुए पार्टी के चुनाव चिह्न 'बल्ला' को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीटीआई के नेताओं ने कहा कि अदालत ने चुनाव चिन्ह छीन लिया है, लेकिन पार्टी अभी भी एक पंजीकृत इकाई है। अब हम सभी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें