फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन से दी दिवाली की शुभकामनाएं

Mon, 13 Nov 2023 07:59 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज यानी  13 नवंबर को चार महीने के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी सातवीं बार छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में सुबह 11 से 11:40 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मुंगेली पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन दिल्लीवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की। इसके अलावा विदेश मंत्री  एस जयशंकर अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन की यात्रा पर है। इस दौरान जयशंकर ने लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर (नेस्डेन मंदिर) में दिवाली मनाई। इतना ही नहीं, जयशंकर और क्योको ने मंदिर में अभिषेक पूजा भी की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, मुंगेली और महासमुंद में लेंगे चुनावी सभा

चार महीने के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी सातवीं बार आज यानी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में सुबह 11 से 11:40 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मुंगेली पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया है। दूसरी ओर पीएम के इस प्रवास ने भाजपा नेताओं को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि दिवाली के दूसरे दिन उनके आने पर सभाओं में भीड़ जुटाना चुनौती होगी। हालांकि बीजेपी इसके लिए जी जान से लगी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
आसमान में छाया धुआं - फोटो : ani
पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी, आसमान में छाया धुआं ही धुआं; जानें AQI

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन दिल्लीवासियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की। दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखे जलाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छा गई, जिससे पूरे शहर में भारी प्रदूषण फैल गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और आईटीओ में 263 रहा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
गोवर्धन पूजा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
13 या 14 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा?

पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर की है, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI
विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन से दी दिवाली की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री  एस जयशंकर अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन की यात्रा पर है। इस दौरान जयशंकर ने लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर (नेस्डेन मंदिर) में दिवाली मनाई। इतना ही नहीं, जयशंकर और क्योको ने मंदिर में अभिषेक पूजा भी की। गौरतलब है कि बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर यूरोप का पहला प्रामाणिक और पारंपरिक रूप से निर्मित हिंदू मंदिर है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 11
दिवाली पर पीएम मोदी ने शेयर कीं अयोध्या की तस्वीरें - फोटो : social media
दिवाली पर पीएम मोदी ने शेयर कीं अयोध्या की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव को "अद्भुत, दिव्य और अविस्मरणीय" बताया और समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर कहा कि पूरा देश अयोध्या में जलाए गए लाखों दीयों से रोशन हो गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय! लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है। इससे निकलने वाली ऊर्जा पूरे भारत में नए उत्साह का संचार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala
टनल हादसे पर पीएम मोदी ने सीएम धामी से लिया अपडेट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से दिवाली पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी की घटना की जानकारी ली है। उन्होंने सीएम धामी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
धमाका (सांकेतिक)
एक धमाके से दहले लोग

कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में आजाद चौक के पास रविवार शाम खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान पटाखा बेच रहे किशोर के झोले में अचानक से विस्फोट हो गया, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। वहीं पास में खरीदारी कर रहे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। विस्फोट होते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आबादी के बीच आजाद चौक से सुभाष चौक के बीच मूर्तियों की दुकान लगी है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
दीपावली - फोटो : Amar Ujala
देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया गया दिवाली की त्योहार

देश-दुनिया में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों-दुकानों में पूजन के बाद एक-दूसरे को बधाइयां दीं। पूजा खत्म होने के बाद बच्चों-बड़ों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान रोशनी से आकाश जगमगा उठा। धूम-धड़ाके की आवाजें तेज हो गई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने पहली बार विश्व कप में लगातार नौ मैच जीते

भारत ने विश्व कप के 45वें और लीग राउंड के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने दिवाली के अवसर पर प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया। टीम को विश्व कप के मौजूदा संस्करण में लगातार नौवीं जीत मिली। उसने 2003 के प्रदर्शन में सुधार किया है। तब भारत ने लगातार आठ मैच जीते थे। विश्व कप में लगातार मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने 2002 में 11 मुकाबलों जीत हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच UN में छह प्रस्ताव

भारत ने उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जो अधिकृत फलस्तीनी क्षेत्र में इस्राइली सेना की कार्रवाई और हिंसक गतिविधियों की निंदा करता है। प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने वालों में कनाडा, हंगरी, इस्राइल, मार्शल द्वीप, संघीय राज्य माइक्रोनेशिया, नाउरू और अमेरिका शामिल रहे। भारत उन 145 देशों में शामिल था, जिन्होंने बांग्लादेश, भूटान, चीन, फ्रांस, जापान, मलेशिया, मालदीव, रूस, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और ब्रिटेन के साथ प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें