धनतेरस 2023
- फोटो : अमर उजाला।
धनतेरस पर खूब खरीदारी, देशभर के खुदरा बाजारों में 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार
धनतेरस के दिन शुक्रवार को देशभर के खुदरा बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सोने-चांदी के अलावा वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और अन्य उत्पादों की भी अच्छी खरीद-बिक्री हुई। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, धनतेरस पर देशभर के खुदरा बाजारों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। अकेले दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री हुई। पिछले धनतेरस पर कुल 35,000 करोड़ का कारोबार हुआ था। पढ़ें पूरी खबर