Earthquake : भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले करें ये काम
- फोटो : Amar Ujala
तुर्किये में आया भूकंप, 5.0 से ज्यादा रही तीव्रता
तुर्किये के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार की रात में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 23 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था। अदियामान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि दोनों प्रांत फरवरी में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित हुए थे, जिसमें 50,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर