फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: संसद सदस्यता खोने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी, ED के सामने पेश हो सकते हैं तेजस्वी

Tue, 11 Apr 2023 07:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता खोने के बाद पहली बार आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हो सकते हैं। साथ ही अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्थित अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पीआईआईई) में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (स्थानीय समय) को भारत की नकारात्मक पश्चिमी 'धारणा' का करारा जवाब दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media
संसद की सदस्यता खोने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता खोने के बाद पहली बार आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल वायनाड सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे थे। अब जब मानहानि मामले में उनकी संसद सदस्यता जा चुकी है तो वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook
आज ईडी के सामने पेश हो सकते हैं तेजस्वी, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में होगी पूछताछ
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत आपराधिक धारा में एक नया मामला दर्ज किया है। इसी मामले में एजेंसी तेजस्वी के बयान दर्ज कर सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI
निर्मला सीतारमण ने देश की नकारात्मक पश्चिमी 'धारणा' का किया जोरदार खंडन
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्थित अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पीआईआईई) में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (स्थानीय समय) को भारत की नकारात्मक पश्चिमी 'धारणा' का करारा जवाब दिया। यहां वह भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन और विकास पर चर्चा कर रही थीं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
AAP - फोटो : Amar Ujala
केजरीवाल की पार्टी को मिली बड़ी कामयाबी, 'आप' को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
गहलोत सरकार के खिलाफ पायलट के अनशन पर कांग्रेस सख्त
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अनशन को लेकर कांग्रेस सख्त नजर आ रही है। कांग्रेस ने कहा है कि अपनी ही सरकार के विरोध में सचिन पायलट का एक दिन का अनशन पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा। बता दें, पायलट ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल यानी आज जयपुर के शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करने की घोषणा की है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला
नितिन गडकरी आज पीरा- कुन्फर चंद्रकोट सुरंग का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फोर लेन परियोजना के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को रामबन जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान हाईवे के उधमपुर-रामबन खंड पर चार लेन परियोजना की 924 मीटर लंबी ट्यूब (टी1), पीरा कुन्फर सुरंग का उद्घाटन भी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
पेरिस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : ANI
2027-28 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, फ्रांस में भारतीय प्रवासी समुदाय से बोले पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को फ्रांस में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।गोयल ने कहा, अभी हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 2027-28 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। भारत आज 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और 2047 तक 30-35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जब हम आजादी के 100 साल का जश्न मनाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
आजम खां और अब्दुल्लाह आजम। - फोटो : अमर उजाला
अब्दुल्ला आजम की याचिका पर हाईकोर्ट आज सुना सकता है फैसला
रामपुर जिले की स्वार सीट पर उपचुनाव होगा या नहीं, इस बात का फैसला मंगलवार को हो जाने की संभावना है। दरअसल अब्दुल्ला आजम की याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकती है अब्दुल्ला ने मुरादाबाद की कोर्ट की ओर से उनको दो साल सजा सुनाए जाने के फैसले को चुनौती दी है। अब्दुल्ला का तर्क है कि जिस घटना में उनको सजा सुनाई गई है उस वक्त वो नाबालिग थे।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
अमेरिका में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के लुइसविले शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, चार की मौत, नौ घायल
अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। केंटकी प्रांत के सबसे बड़े शहर लुइसविले के एक बैंक में स्थानीय समय के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर चार लोगों की हत्या कर दी। हमले में नौ लोग घायल भी हुए हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या - फोटो : ANI
चलती ट्रेन में यात्री ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में एक यात्री ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें