फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YZ Ceti B Planet: वैज्ञानिकों ने खोजा धरती जैसा ग्रह, जिससे आ रहे रहस्यमयी सिग्नल, क्या यहां रहते हैं एलियन

Mon, 10 Apr 2023 07:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
YZ Ceti B Planet - फोटो : iStock
YZ Ceti B Planet: वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर एक धरती के जैसे ग्रह की खोज की है। धरती से लगभग 12 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह ग्रह एक तारे का चक्कर लगा रहा है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस ग्रह में धरती की तरह चुंबकीय क्षेत्र हो सकता है। इस ग्रह का नाम है YZ Ceti b है, जिसे वैज्ञानिकों ने पृथ्वी 2.0 का नाम दिया है। सौर मंडल के बाहर तारे का चक्कर लगाने वाले ग्रहों को एक्सोप्लैनेट कहते हैं। 

खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि वाईजेड सेटी बी से लगातार सिग्नल्स आ रहे हैं, जो बार बार यह संकेत दे रहे हैं कि इस ग्रह का धरती जैसा अपना चुंबकीय क्षेत्र है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि वहां पर जीवन है। चुंबकीय क्षेत्र इस ग्रह को रहने योग्य बनाने वाला सबसे अहम कारक है। नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में वाईजेड सेटी बी एक्सोप्लैनेट से संबंधित जानकारी प्रकाशित की गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
YZ Ceti B Planet - फोटो : iStock
शोधकर्ताओं का कहना है कि वाईजेड सेटी बी एक्सोप्लैनेट पर चुंबकीय क्षेत्र की संभावना उस ग्रह पर जीवन होने का संकेत दे सकती है। अमेरिका के कोलोराडो विश्वविद्यालय के खगोलविद सेबस्टियन पिनेडा और बकनेल विश्वविद्यालय से जुड़े हुए खगोलविद जैकी विलाडसन ने इस ग्रह से आने वाले सिग्नल का अवलोकन किया है। इसके लिए उन्होंने कार्ल जी जांस्की वेरी लार्ज एरे नाम की दूरबीन का इस्तेमाल किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
YZ Ceti B Planet - फोटो : istock
खगोलविद जैकी विलाडसन का कहना है जो किसी ने पहले नहीं देखा, उसे मैं अब देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि शुरुआती बौछारों में हमने इस तरह के सिंग्नल देखे हैं, जो बेहद सुंदर दिख रहे थे। जब इसे फिर से देखा तो वह संकेत दे रहे थे कि शायद उनके पास वास्तव में बहुत कुछ है। 

Optical Illusions: सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में बोतल को ढूंढ सकते हैं? बड़े-बड़े सूरमा हो चुके हैं फेल

4 of 5
YZ Ceti B Planet - फोटो : istock
कोलोराडो विश्वविद्यालय के खगोल भौतिकविद सेबस्टियन पिनेडा का कहना है कि कोई ग्रह वायुमंडल के साथ जिंदा रहता है या नहीं। इस बात पर यह निर्भर करता है कि ग्रह के पास एक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
YZ Ceti B Planet - फोटो : istock
चुंबकीय क्षेत्र किसी भी ग्रह के वातावरण को शक्तिशाली स्टेलर हवाओं की वजह से खराब नहीं होने देता। उदाहरण के तौर पर कभी मंगल ग्रह का एक वातावरण था। यह एक गर्म और गीला ग्रह था, लेकिन चुंबकीय क्षेत्र खत्म होने के बाद मंगल ग्रह का तावरण धीरे-धीरे समाप्त हो गया। हमारे सौर मंडल में बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून पर चुंबकीय क्षेत्र हैं। वैज्ञानिकों ने इस पहले भी चुंबकीय क्षेत्र वाले एक्सोप्लैनेट की खोज है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें