फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बजट सत्र का आखिरी दिन, राम मंदिर पर होगी चर्चा; पाकिस्तान में त्रिशंकु नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज

Sat, 10 Feb 2024 07:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद का बजट सत्र जारी है। आज बजट सत्र का आखिरी दिन है। बजट सत्र के आखिरी दिन संसद में अयोध्या स्थित राम मंदिर पर चर्चा होगी। वहीं, पाकिस्तान में नतीजों की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है। अब तक आए नतीजों के अनुसार, नेशनल असेंबली में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर शुक्रवार को कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भारतीय संसद - फोटो : अमर उजाला

बजट सत्र के आखिरी दिन राम मंदिर पर होगी चर्चा
संसद का बजट सत्र जारी है। आज बजट सत्र का आखिरी दिन है। बजट सत्र के आखिरी दिन संसद में अयोध्या स्थित राम मंदिर पर चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा करेंगे। शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे ने भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान आज, दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा - फोटो : ANI

पाकिस्तान में त्रिशंकु नतीजे
पाकिस्तान में नतीजों की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है। अब तक आए नतीजों के अनुसार, नेशनल असेंबली में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। त्रिशंकु नतीजों के कारण जोड़-तोड़ की संभावनाएं बढ़ गईं हैं। एक तरफ जहां नवाज शरीफ ने सभी दलों से गठबंधन सरकार बनाने का आह्वान किया है। पढ़ें पूरी खबर


 

4 of 11
शहबाज और मरियम के साथ नवाज शरीफ। - फोटो : Twitter

गठबंधन सरकार बनाने का नवाज शरीफ ने किया आह्वान
पाकिस्तान में मतगणना जारी है। कई सीटों के नतीजे जारी हो गए हैं। अब तक के नतीजों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक आगे चल रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को गठबंधन सरकार का आह्वान किया। उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान में इस बार त्रिशंकु संसद गठित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात एक बजे तक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थक 98 सीट जीत चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज 69 तो पीपीपी 51 सीट जीत चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
बनभूलपुरा थाना फूंका - फोटो : अमर उजाला

खुफिया रिपोर्ट पर अमल होता तो सुलगने से बच जाता बनभूलपुरा
हल्द्वानी का बनभूलपुरा उपद्रव और दंगे की आग में नहीं सुलगता यदि खुफिया रिपोर्ट की सूचना पर अमल कर लिया गया होता। दुर्भाग्य से पुलिस और प्रशासन विभाग ने खुफिया रिपोर्ट पर काम करने की जहमत नहीं उठाई, जिसकी बहुत बड़ी कीमत शांत हल्द्वानी को चुकानी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
maharashtra police - फोटो : ANI

पुणे में पत्रकार वागले की कार पर हमला
महाराष्ट्र के पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर शुक्रवार को कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ वागले की टिप्पणियों का विरोध कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : social media

इंटरव्यू के दौरान बार-बार कांप रहे पैरों को हाथों से रोकते दिखे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध के बाद पहली बार एक साक्षात्कार में शामिल हुए। वैश्विक मीडिया में पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगाई जाती हैं। हालांकि, अमेरिकी टीवी एंकर टकर कार्लसन के साथ साक्षात्कार के दौरान पुतिन का पैर कांपता हुआ दिखाई दिया। पैर को काबू में करने के लिए वह बार-बार हाथ का इस्तेमाल कर रहे थे। पुतिन अपने पैरों पर हाथ रखकर कंपकपी को काबू कर रहे थे। दो घंटे चले इंटरव्यू के दौरान वे कई बार खांस भी रहे थे और गला साफ कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
विश्व पुस्तक मेला: मनीष सिसोदिया द्वारा "परवाज़ - एक ज़ख़्मी पंछी की" का लोकार्पण... - फोटो : amar ujala

दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला आज से, इस बार सबसे बड़ा आयोजन
प्रगति मैदान में शनिवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आगाज हो जाएगा। इस बार सबसे बड़ा पुस्तक मेला आयोजित होने जा रहा है। इसमें 40 से ज्यादा देशों के 1000 से अधिक प्रकाशक एवं प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसका उद्घाटन करेंगे। स्कूली बच्चों और इनके साथ आने वाले टीचर्स को फ्री में एंट्री मिलेगी और बुजुर्गों को भी फ्री में प्रवेश मिलेगा। मेले में रात को आठ बजे तक एंट्री मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
दिल्ली पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

किसानों को रोकने के लिए तीन राज्यों को मिलेगी फोर्स
देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने वर्ष 2020 जैसा किसान आंदोलन फिर से खड़ा होने के इनपुट दिए हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए तीन राज्यों को अतिरिक्त फोर्स देने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Tulip Garden in Kashmir - फोटो : बासित जरगर

दिल्ली में आज से शुरू हो रहा है महोत्सव
नई दिल्ली इलाके में ट्यूलिप खिलने शुरू हो गए हैं। इसके मद्देनजर एनडीएमसी ने 10 से 21 फरवरी तक ट्यूलिप महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वह आम जनता और फूल प्रेमियों के लिए ट्यूलिप वॉक, फूलों की सुंदरता से सक्रिय रूप से जुड़े लोगों के लिए फोटो प्रतियोगिता और फूलों की पृष्ठभूमि में संगीत प्रेमियों के लिए एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

रामनवमी पर एक करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं अयोध्या
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। 18 दिनों में करीब 40 लाख भक्त रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन कर चुके हैं। भीड़ का क्रम लगातार जारी है। एक अनुमान के मुताबिक रामनवमी में एक करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आ सकते हैं। प्रशासन अभी से भीड़ नियंत्रण की योजना पर काम करने लगा है। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें