फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: करवाचौथ आज, शेख हसीना के साथ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Wed, 01 Nov 2023 07:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का त्योहार एक नवंबर को मनाया जाएगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संयुक्त रूप से एक नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें अब तक साढ़े नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर इस्राइल ने हमला कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
करवा चौथ का पर्व - फोटो : सोशल मीडिया

करवा चौथ आज
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का त्योहार एक नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के जीवन की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए कठोर उपवास रखती हैं। इसके बाद चंद्रमा उदय होने के बाद और अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। करवा चौथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान आदि राज्यों में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस बार ये व्रत कब किया जाएगा और करवा चौथ पर आपके शहर में चांद कब निकलेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ मोदी। - फोटो : Social Media

पीएम मोदी-शेख हसीना आज तीन विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संयुक्त रूप से एक नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी। - फोटो : Social Media

इस्राइल ने शरणार्थी शिविर पर की बमबारी
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें अब तक साढ़े नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर इस्राइल ने हमला कर दिया। हमले में 50 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, अब तक इस हमले को लेकर इस्राइल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, गाजा में हमास आतंकियों ने इस्राइली सेना के जवानों की भी जान ली है। बता दें, इस्राइली लोगों ने अपहरणों और हत्याओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में अपील दायर की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : पीटीआई

सैन फ्रांसिस्को में इसी महीने मिलेंगे बाइडन और जिनपिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। इससे साफ हो गया है कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग इसी महीने अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। लेकिन अभी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
यूएस पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के जिम में भारतीय मूल के युवक पर चाकू से हमला
अमेरिका में एक बार फिर चाकूबाजी हो गई, जिसमें भारतीय मूल का एक व्यक्ति घायल हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो की एक जिम में चाकूबाजी हुई थी। हमले में 24 साल का भारतीय अमेरिकी वरुण घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी जॉर्डन एंड्रेड को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना - फोटो : पीटीआई

शेख हसीना का बांग्लादेश में विरोध
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प में दो लोगों की मौत हो गई व दर्जनों घायल हो गए। तीन दिनों तक ट्रांसपोर्ट रोकने की घोषणा के पहले ही दिन देश में हसीना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुए। इस बीच सरकार ने देशभर में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

कर्मचारियों के पीएफ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी
वन विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के पीएफ में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग की ओर से कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) की करीब 43 लाख रुपये की रकम डकार ली गई है। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वन विभाग व उसकी आउटसोर्स कंपनी को नोटिस भेजा है। इसके अलावा दो और बड़ी कंपनियों ने भी सैकड़ों कर्मचारियों के पीएफ के करोड़ों रुपये का गबन कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Gold Purchasing Tips - फोटो : Istock

कीमतों में नरमी से भारतीयों ने तीन माह में खरीदा 210 टन सोना
कीमतों में नरमी और त्योहारी मांग की वजह से भारतीयों ने इस साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में 210.2 टन सोना खरीदा। यह एक साल पहले की समान तिमाही में खरीदे गए 191.7 टन सोने की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि 2023 की तीसरी तिमाही में भारत ने 220 टन सोने का आयात किया। यह आंकड़ा जुलाई-सितंबर, 2022 में आयात किए गए 184.5 टन सोने से 19.24 फीसदी अधिक है। डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने कहा, दुनिया में सोने के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत में सितंबर तिमाही में पीली धातु की कीमतों में नरमी आई। इससे लोगों में सोने के प्रति आकर्षण बढ़ा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के दौरान लहराया फलस्तीनी झंडा
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पाकिस्तान-बांग्लादेश विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
केरल पुलिस - फोटो : Social Media

केरल विस्फोट के आरोपी के दिमाग को पुलिस ने बताया शानदार
केरल के प्रार्थना सभा में ब्लास्ट करने वाले आरोपी के बारे में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी खाड़ी देश में अच्छी नौकरी करता था। वह नौकरी छोड़कर भारत आया और प्रार्थना सभा में विस्फोट की योजना बनाने लगा। पुलिस ने आरोपी के दिमाग को बेहतरीन बताया है। बता दें, आरोपी ने रविवार को हमले के कुछ देर बाद ही आत्मसमर्पण कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें