फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दुबई में COP28 सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की अगुआई में केरल महिला कांग्रेस की रैली

Fri, 01 Dec 2023 07:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे। भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री आज कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कोच्चि के मरीन ड्राइव में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली उल्सा महासंगमम में शामिल होंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने सियासी गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी का दुबई के हवाईअड्डे पर स्वागत। - फोटो : Social Media

जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे। भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के दुबई आने की खुशी में लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। बता दें, प्रधानमंत्री एक दिसंबर को कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

केरल में महिला कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कोच्चि के मरीन ड्राइव में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली उल्सा महासंगमम में शामिल होंगे। केरल के नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीसन ने बताया कि रैली का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
कर्नाटक एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

पांचों राज्यों का एग्जिट पोल
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने सियासी गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश मामले में जांच बैठाने के लिए व्हाइट हाउस ने की भारत की सराहना
व्हाइट हाउस ने गुरुवार को अमेरिकी आरोपों पर अपनी जांच स्थापित करने के लिए नई दिल्ली की सराहना की कि एक भारतीय अधिकारी अलगाववादी सिख नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी। - फोटो : Social Media

दुबई में प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं। गुरुवार देर रात पीएम दुबई के हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां यूएई के उप-प्रधानमंत्री शेख सैफ शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने गले लगकर उनका स्वागत किया। बता दें, प्रधानमंत्री एक दिसंबर को कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

सुरंग के सर्वेक्षण में बताया हार्ड रॉक, सर्वे पर सवाल
जिस सिलक्यारा सुरंग में आए मलबे के कारण 41 मजदूर 17 दिन तक कैद रहे, उसकी जियोलॉजिकल रिपोर्ट सवालों के घेरे में आ गई है। सुरंग निर्माण से पूर्व हुए सर्वेक्षण में यहां हार्ड रॉक यानी कठोर चट्टान होने का दावा किया गया था, लेकिन निर्माण शुरू हुआ तो पता चला कि भीतर मिट्टी के पहाड़ हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

30 फलस्तीनियों की रिहाई के बदले हमास ने आठ बंधकों को छोड़ा
हमास ने गुरुवार देर रात गाजा पट्टी में छह और इस्राइली बंधकों को रिहा कर दिया। इस्राइली सेना ने बंधकों की रिहाई की पुष्टि की और कहा कि रेड क्रॉस द्वारा बंधकों को गुरुवार देर रात मिस्र ले जाया गया। इसके बाद उन्हें इस्राइल को सौंप दिया गया। इससे कुछ घंटे पहले हमास ने दो बंधकों को इस्राइल को सौंपा था। इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के तहत लगातार सातवें दिन बंधकों की रिहाई हुई। इसके बाद इस्राइल ने 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। माना जाता है कि अभी भी लगभग 140 बंधक हमास की कैद में हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
बीएसएफ जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला

बीएसएफ का 59वां स्थापना दिवस आज 
जब हम सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ का नाम लेते हैं, तो सबसे पहले हमारे जहन में आता है, सीमा यानी देश की सीमाएं। बीएसएफ वो है, जिसका पहला कर्तव्य है, हर हाल में, हर मौसम में, हर काल में और हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा करना। बीएसएफ को अपने जीवन का ध्येय ऐसे ही भारतीय युवा बनाते हैं, जिसके जीवन का एक मात्र मकसद हो, देश की सीमाओं की रक्षा, उसके सिवाय और कुछ नहीं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विधानसभा का घेराव करेंगे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आक्रोशित शिक्षक आज करेंगे विधानसभा का घेराव
यूपी के शिक्षक अलग-अलग मुद्दों पर आक्रोशित हैं। इसके लिए शिक्षकों के विभिन्न गुट विधानसभा और निदेशालय का घेराव करेंगे। साथ ही यूपी के सभी बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षकों द्वारा धरना दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

कॉप-28 के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
दुबई में कॉप-28 शिखर सम्मेलन जारी है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भारत के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत हानि और क्षति कोष को चालू करने के फैसले का समर्थन करता है। बता दें, हानि और क्षति कोष एक राहत पैकेज है, जो अमीर देश जलवायु परिवर्तन के प्रति अधिक संवेदनशील विकासशील देशों को नुकसान की भरपाई के लिए देते हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें