केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी एक दिवसीय पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में शामिल होंगे। वहीं, भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बीजू जनता दल (बीजेडी) प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। साथ ही कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात राज्य के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके सपनों को अपने सपने के रूप में देखा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…