प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च करेंगे। एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का कहर शनिवार को जारी रहा। हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से 60 मीटर सड़क बह गई और ब्यास नदी में उफान से एक युवक बह गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...