फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ज्ञानवापी का ASI सर्वे, रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई; राज्यसभा में पेश होगा दिल्ली विधेयक

Fri, 04 Aug 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शुक्रवार की सुबह सात बजे से फिर शुरू करेगी। वहीं, ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने की इजाजत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इसके अलावा, केंद्र सरकार आज दिल्ली सेवा विधेयक को राज्यसभा में पेश कर सकती है। बीजेडी, टीडीपी, वाईएसआरसीपी के समर्थन और बसपा के अनुपस्थित रहने के फैसले से उच्च सदन में भी विधेयक के पास होने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात कमांडों - फोटो : अमर उजाला

ASI थोड़ी देर में शुरू करेगा सर्वे
वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शुक्रवार की सुबह सात बजे से फिर शुरू करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही जिला व पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को एएसआई के सहयोग और सुरक्षा की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
ज्ञानवापी परिसर। - फोटो : social media

वैज्ञानिक सर्वे के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने की इजाजत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ इस पर सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

आज राज्यसभा में पेश होगा दिल्ली सेवा विधेयक
केंद्र सरकार आज दिल्ली सेवा विधेयक को राज्यसभा में पेश कर सकती है। बीजेडी, टीडीपी, वाईएसआरसीपी के समर्थन और बसपा के अनुपस्थित रहने के फैसले से उच्च सदन में भी विधेयक के पास होने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अफसरों की नियुक्ति औैर तबादले में उपराज्यपाल के फैसले को ही अंतिम माने जाने संबंधी विधेयक पर गुरुवार को लोकसभा ने मुहर लगा दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
नूंह के खलीलपुर गांव में हिंसक झड़प के बाद तनाव - फोटो : अमर उजाला

नूंह में तनाव बरकरार, धार्मिक स्थल पर फिर किया गया हमला
शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद दो दिनों से शांत रहे नूंह में फिर एक धार्मिक स्थल को आग लगाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुई दोनों ही घटनाओं में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कल हिंसा से जुड़े छह अलग-अलग मामलों में कुल 23 लोगों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस को घटनाओं के मुताबिक रिमांड दी गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

चुनाव परिणाम बदलने के मामले में कोर्ट में पेश हुए ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वाशिंगटन स्थित संघीय अदालत ने पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 28 अगस्त तक टाल दी है। पूछताछ के दौरान उन्होंने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने और अपनी हार को जीत में बदलने के लिए साजिश रची थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

पीएम शहबाज ने नौ अगस्त को नेशनल असेंबली भंग करने की घोषणा की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नौ अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की है। पाक मीडिया के मुताबिक, गुरुवार को संसद के सदस्यों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में संसदीय नेताओं से मुलाकात के बाद पीएम शहबाज ने यह निर्णय लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान देश के राजनीतिक हालात पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान पीएम शहबाज ने सांसदों से इनपुट मांगा और कार्यवाहक प्रधानमंत्री और कार्यवाहक सरकार की व्यवस्था पर भी चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Imran Khan - फोटो : Social Media

इमरान खान की याचिकाओं पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
इस्लामाबाद हाईकोर्ट तोशखाना मामले में इमरान खान द्वारा दायर याचिकाओं पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा। पीटीआई प्रमुख ने तोशखाने मामले में अपने बचाव के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत के आदेश को चुनौती दी है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने गुरुवार को मामले में इमरान खान द्वारा दायर याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

200वें टी20 में हारा भारत, विंडीज के खिलाफ नहीं बना पाए 150 रन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैरिबियाई टीम ने चार रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया नौ विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी और चार रन से मैच हार गई। तिलक वर्मा को छोड़ भारत का कोई भी बल्लेबाज आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका और टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
GDP - फोटो : Social Media

भारत की जीडीपी 2031 तक होगी दोगुनी
एसएंडपी ग्लोबल ने कहा है ब्याज दरों में बढ़ोतरी और वैश्विक मंदी से अल्पकालिक चुनौतियों के बावजूद 2031 तक भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़कर दोगुना हो जाएगी। इसका आकार 3.4 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 6.7 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा। एजेंसी ने कहा, सालाना 6.7 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से जीडीपी बढ़ेगी। विनिर्माण और सेवाओं के निर्यात और उपभोक्ता मांग के कारण यह तेजी बनी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
ncc

ठाणे में एनसीसी प्रसिक्षक ने कैडेट्स पर लगातार बरसाए डंडे, चीखते रह गए छात्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृहनगर ठाणे में विद्या प्रसारक मंडल के जोशी बेडेकर कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का प्रशिक्षण ले रहे छात्रों से क्रूरता का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कथित रूप से सजा के तौर पर छात्र बारिश के पानी में जमीन पर पशुओं की तरह लेटे हुए हैं। इस दौरान छात्र रोते-चिल्लाते रहे, लेकिन प्रशिक्षक उन पर बर्बरता से डंडे बरसाता रहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें