फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अधीर रंजन ने एक राष्ट्र-एक चुनाव पर बनी समिति से किया किनारा, ओडिशा में बिजली गिरने से 10 की मौत

Sun, 03 Sep 2023 07:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक देश-एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार की ओर से गठित आठ सदस्यीय समिति का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। वहीं, इसरो के चंद्रयान-3 का मिशन अब भी जारी है। प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने इसरो केंद्र को लगातार डाटा और तस्वीरें भेजी हैं। इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप ए में मुकाबला शनिवार (दो सितंबर) को हुआ। बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : PTI

अधीर रंजन चौधरी ने समिति में शामिल होने से किया इनकार
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक देश-एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार की ओर से गठित आठ सदस्यीय समिति का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह को भी इस बारे में पत्र लिखकर जानकारी दी है। दरअसल, केंद्र सरकार ने शनिवार को देश में एक साथ चुनाव कराने की संभावना की जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
pragyan rover - फोटो : Isro
रोवर ने पूरा किया अपना काम
इसरो के चंद्रयान-3 का मिशन अब भी जारी है। प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने इसरो केंद्र को लगातार डाटा और तस्वीरें भेजी हैं। इस बीच शनिवार को अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है और इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द हुआ, अब सुपर-4 में कैसे पहुंचेगा भारत? 
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप ए में मुकाबला शनिवार (दो सितंबर) को हुआ। बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। भारतीय टीम को बल्लेबाजी का पूरा मौका मिला, लेकिन बाबर आजम की टीम एक भी गेंद नहीं खेल पाई। पाकिस्तान ने उद्घाटन मैच में नेपाल को 238 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। भारत इस संस्करण में अपना पहला खेला और वह भी बेनतीजा रहा। अब भारतीय टीम सुपर-4 में कैसे पहुंचेगी इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मुकेश अंबानी-गौतम अडाणी - फोटो : अमर उजाला

अंबानी-अदाणी और वेदांता तक को निशाना बना रहीं देश विरोधी ताकतें
लोकसभा 2024 आम चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए भारत विरोधी ताकतें साजिशन देश के बड़े उद्योगपतियों पर एक के बाद एक आरोपों की झड़ी लगा रही हैं। अंबानी से लेकर अदाणी और वेदांता तक विदेश में बैठी इन ताकतों के निशाने पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा के छह जिलों में भारी बारिश और बिजली का कहर
ओडिशा में शनिवार को भारी बारिश हुई। इस दौरान छह जिलों में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर तथा ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि बिजली गिरने से खुर्दा में भी तीन लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

'दहेज उत्पीड़न का आरोप बदला लेना मकसद', अदालत ने रद्द किया केस
सुप्रीम कोर्ट ने एक न्यायिक अधिकारी, उसके आर्किटेक्ट भाई और मां के खिलाफ उसके दूसरे भाई की पत्नी की शिकायत पर दर्ज दहेज उत्पीड़न का मामला खारिज कर दिया। जस्टिस अनिरुद्ध बोस की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान में स्पष्ट विसंगतियां है। वह साफतौर पर अपने ससुराल वालों से प्रतिशोध लेना चाह रही है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
harrasment

स्कूल बस में छह साल की बच्ची का शारीरिक उत्पीड़न
बेगमपुर इलाके में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में शारीरिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। बच्ची के पिता की शिकायत पर बेगमपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
DGP Dilbagh Singh - फोटो : अमर उजाला

तीन दशक से फरार दो और आतंकी गिरफ्तार
तीन दशक से फरार दो और आतंकियों को एसआईए ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग ली थी। नब्बे के दशक में डोडा में आतंकवाद में दोनों की सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले तीन दिन में डोडा में 10 भगोड़े आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए भगोड़े आतंकियों में से ज्यादातर डोडा के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

LG वीके सक्सेना ने कहा- जिन्हे विवाद पसंद हैं वे करें
जी-20 सम्मेलन के लिए राजधानी में तैयारी भी हाई प्रोफाइल है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। ऐसे में पहले वैश्विक आयोजन की मेजबान बनने जा रही दिल्ली के उपराज्यपाल से अमर उजाला संवाददाता संतोष कुमार और नवनीत शरण ने तैयारियों पर विस्तार से बात की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Surjya Narayan Patro - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो का निधन
बीजू जनता दल (BJD) के विधायक और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो को शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने भुवनेश्वर के एक निजी अस्पातल में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। पात्रो अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए। पात्रो एक जून 2019 से चार जून 2022 तक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष रहे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें