फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: शादाब ने बांधे हार्दिक के जूते के फीते, ईशान ने जीता दिल; तस्वीरों में देखें मुकाबले का रोमांच

Sat, 02 Sep 2023 10:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND vs PAK Asia Cup 2023 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप महामुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के बीच यह मैच खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
विज्ञापन
1 of 8
हार्दिक पांड्या और शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के बीच यह मैच खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। मैच को रद्द घोषित कर दिया। भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो कई रोमांचक पल देखने को मिलते हैं। मैच के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के जूते के फीते बांधे। इस दृश्य ने फैंस का दिल जीत लिया। हम इस मैच के ऐसे ही कुछ खास पलों को तस्वीरों के जरिए आपको दिखा दे रहे हैं...

विज्ञापन

2 of 8
बाबर आजम और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हंसी-मजाक के मूड में नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे से बात की।
विज्ञापन

3 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
कैंडी में बादलों के बीच टॉस हुआ और फिर दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए। इस दौरान स्टेडियम का नजारा काफी शानदार था।

4 of 8
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन अफरीदी ने भारत के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने शुरुआती ओवरों में अपनी स्विंग से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। शाहीन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया।
विज्ञापन

5 of 8
शाहीन ने रोहित और विराट को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन अफरीदी ने अपनी शानदार गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित उनकी अंदर आती गेंद को नहीं समझ सके और क्लीन बोल्ड हो गए।
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली को शाहीन अफरीदी ने अपना दूसरा शिकार बनाया। उनकी बाहर जाती गेंद को कोहली ने ऑफ साइड की ओर मारना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेट से जा लगी।
विज्ञापन

7 of 8
बीसीसीआई सचिव जय शाह और अन्य - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह और आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल भी पहुंचे।
विज्ञापन

8 of 8
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन ने इस मैच में 82 रन की पारी खेलकर भारतीय प्रंशसकों का दिल जीत दिला है। उन्होंने मुश्किल में समय में बल्लेबाजी की और 82 रन बनाए। ईशान ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। ईशान का पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में यह पहला मुकाबला है और उन्होंने इसे यादगार बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें