महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास एक बस पलट गई, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 32 लोग सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड का वितरण भी करेंगे। इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रौशन किया। हालांकि, डायमंड लीग श्रृंखला में नीरज चोपड़ा ने पहले राउंड में फाउल के साथ शुरुआत की। वहीं, जर्मनी के जूलियन वेबर ने 86.20 मीटर थ्रो के साथ बढ़त बनाई। पहले दौर के अंत में, नीरज शीर्ष तीन एथलीटों में भी नहीं थे। इसके बाद दूसरे प्रयास में, नीरज ने 83.52 मीटर का थ्रो किया। हालाँकि, दूसरे राउंड के अंत में जूलियन अभी भी बढ़त में रहे। बावजूद इसके नीरज की रैंकिंग में सुधार हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...