फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज गुजरात में गरजेंगे पीएम, जिम्बाब्वे से हारा तो बाहर हो सकता है भारत, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 06 Nov 2022 07:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं टी-20 विश्वकप 2022 में सुपर-12 चरण का आज आखिरी दिन है। रविवार को ग्रुप-बी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे भले ही कमजोर टीम हो लेकिन उसके खिलाफ होने वाला मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही COP 27 का 27वां संस्करण रविवार (आज) से शुरू होगा। मिस्र के शर्म अल-शेख में छह से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंच चुके हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
गुजरात में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री  भावनगर में एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : अमर उजाला
भारत का जिम्बाब्वे से मुकाबला आज
टी-20 विश्वकप 2022 में सुपर-12 चरण का आज आखिरी दिन है। रविवार को ग्रुप-बी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे भले ही कमजोर टीम हो लेकिन उसके खिलाफ होने वाला मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसे जीतने पर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही ग्रुप में शीर्ष पर बनी रहेगी। भारतीय टीम के शीर्ष पर रहने से 10 नवंबर को एडिलेड में होने वाला विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : social media
सीओपी-27 मिस्र में आज से, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन (COP 27) का 27वां संस्करण रविवार (आज) से शुरू होगा। मिस्र के शर्म अल-शेख में छह से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंच चुके हैं। वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
iOS यूजर्स के लिए ब्लू टिक सत्यापन सेवा शुरू
ट्विटर ने भारतीय समयानुसार शनिवार रात से आईओएस यूजर्स (आईफोन) के लिए ट्विटर पर ब्लू टिक सत्यापन सेवा शुरू कर दी है। हालांकि यह सेवा फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों में ही शुरू हुई है, जहां लोगों को इसके लिए करीब आठ डॉलर प्रति माह चुकाने होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे बलिया आएंगे। शहर स्थित जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही 49 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 27 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही निर्यात के लिए 30 क्विंटल इंदू प्रजाति की मिर्च को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
411 दिनों तक कोरोना से जूझा मरीज अब हुआ ठीक
ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने 411 दिनों से कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज को ठीक करने का दावा किया है। शोधकर्ताओं ने उसे ठीक करने के लिए खास वायरस के जेनेटिक कोड का अध्ययन किया। इस अध्ययन से शोधकर्ताओं को सही इलाज का पता चला, फिर जाकर मरीज ठीक हुआ।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
Russia Ukraine War - फोटो : Agency (File Photo)
भगोड़े रूसी सैनिकों को गोली मारने पहुंचा पुतिन का दस्ता
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में मैदान छोड़कर भागने वाले रूसी सैनिकों को गोली मारने का आदेश दिया है। पुतिन के खास वफादार सैन्य अधिकारियों के नेतृत्व में रूस की कई ब्लॉकिंग यूनिट यूक्रेन पहुंच चुकी हैं। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह दावा किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
15 से 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ गैर सहमति से संबंध को दुष्कर्म मानने की सिफारिश
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें सिफारिश की गई है कि 15 से 18 साल की उम्र की पत्नी के साथ गैर सहमति से यौन संबंध दुष्कर्म और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दंडनीय होगा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
आदमपुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
आदमपुर गढ़ किसका, आज होगा फैसला
आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में किसकी जीत होगी, यह आज तय हो जाएगा। एक से डेढ़ बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है। रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 8.30 बजे से रुझान मिलने लगेंगे। गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें 13 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। नतीजों के बाद  चौधरी भजनलाल के गढ़ को 17वां विधायक मिलेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के लिए चुनौती है मैनपुरी और रामपुर में सपा का गढ़ भेदना, गुणा-भाग शुरू
मैनपुरी संसदीय और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा के मजबूत गढ़ भेदना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। इन सीटों पर अब तक एक बार भी भाजपा का खाता नहीं खुला है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें