फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में पहुंचे पीएम मोदी, SC की सुनवाई का आज से सीधा प्रसारण

Tue, 27 Sep 2022 06:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 सितंबर) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच चुके हैं। वहीं मुंबई पुलिस की जबरन वसूली निरोधक शाखा की टीम ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी मांगने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ की सुनवाई आज से लाइव स्ट्रीम होगी। आज से संविधान पीठ की सभी सुनवाई का सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
PM Modi - फोटो : ANI
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 सितंबर) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच चुके हैं। यहां से पीएम मोदी अकासाका पैलेस जाएंगे, जहां एक अभिवादन समारोह होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

3 of 11
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज
मुंबई पुलिस की जबरन वसूली निरोधक शाखा की टीम ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी मांगने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...


4 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media
SC की संविधान पीठ की सुनवाई का आज से सीधा प्रसारण
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ की सुनवाई आज (27 सितंबर) से लाइव स्ट्रीम होगी। आज से संविधान पीठ की सभी सुनवाई का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
एसवी रामनन - फोटो : social media
फिल्म निर्माता एसवी रामनन को आज दी जाएगी अंतिम विदाई
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म निर्माता और रेडियो व टीवी विज्ञापनों में अपनी आवाज देने के लिए मशहूर एसवी रामनन का 26 सितंबर को सुबह निधन हो गया। वह 87 साल के थे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
S Jaishankar and Lloyd J Austin III - फोटो : ani
जयशंकर से मिले अमेरिकी रक्षामंत्री ऑस्टिन
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन ने मंगलवार को पेंटागन में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने पूर्वी एशिया, हिंद महासागर क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों समेत यूक्रेन संकट पर बातचीत की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
मौसम - फोटो : अमर उजाला
पूरे सप्ताह नहीं बारिश की संभावना
दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश का दौर अब थम गया है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
अशोक गहलोत और सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
बगावत से आहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया बोलीं- यह उम्मीद नहीं थी
राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत को राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने अनुशासनहीनता करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पूरे घटनाक्रम से आहत हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सोनिया ने कहा कि गहलोत ऐसा कैसे कर सकते हैं, उनसे यह उम्मीद नहीं थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
आईआईटी गुवाहाटी - फोटो : सोशल मीडिया
आईआईटी गुवाहाटी ने खोजा कीमो का नया तरीका
आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने कैंसर मरीजों को दी जाने वाली कीमोथेरेपी का नया तरीका विकसित किया है, जिससे इलाज के दुष्प्रभावों को काफी कम किया जा सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
जियोर्जिया मेलोनी - फोटो : Facebook/giorgiameloni.paginaufficiale
Italy Election : इटली में बनी अति राष्ट्रवादी सरकार, जियोर्जिया मेलोनी होंगी पहली महिला पीएम
इटली में हुए राष्ट्रीय चुनाव में धुर दक्षिणपंथी और अति राष्ट्रवादी गठबंधन ‘द ब्रदर्स ऑफ इटली’ को बहुमत मिला है। इसकी अध्यक्ष जियोर्जिया मेलोनी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश की कमान संभालने वाली पहली महिला होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
पुलिस हिरासत में चारो आरोपी - फोटो : amar ujala
बड़े पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 25000 युवक-युवतियों से ठगी
ग्रेजुएशन डिग्री होल्डर चार युवक बरेली, यूपी में कॉल सेंटर चलाकर पूरे भारत में ठगी कर रहे थे। आरोपी बेरोजगार युवक-युवतियों को ऊंचे पदों पर नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। इनके पास से करीब 50 हजार युवक-युवतियों का डाटा मिला है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें