फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, राजद्रोह कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं होगी सुनवाई, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Wed, 27 Apr 2022 06:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर आज विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चर्चा करेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। इसी के साथ टीआरएस के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर आज विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि वह बुधवार दोपहर 12 बजे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे और कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन

3 of 11
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

राजद्रोह कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई 
सुप्रीम कोर्ट राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की तीन सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और पूर्व सैन्य अधिकारी समेत अन्य याचिकाओं पर होगी सुनवाई। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
CM KCR - फोटो : social media

टीआरएस के 21वें स्थापना दिवस को आज संबोधित करेंगे सीएम केसीआर
टीआरएस के 21वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 2023 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजने की उम्मीद है। सत्ताधारी दल तेलंगाना में 2014 में सत्ता में आने के बाद से लगातार तीसरे कार्यकाल की भी उम्मीद कर रहा है। स्थापना दिवस समारोह में राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का रोडमैप बताए जाने की संभावना है।  राव बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली एम्स - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एम्स की नर्सिंग यूनियन आज अदालत में रखेगी अपना पक्ष
हाईकोर्ट के आदेश पर एम्स में नर्सों ने मंगलवार देर रात हड़ताल खत्म कर दी। दिल्ली एम्स की ओर से मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनवाई में एम्स की ओर से हड़ताल को पूरी तरह से गैरकानूनी और मरीजों के हित में उचित नहीं बताया था।इसके बाद कोर्ट ने नर्सिंग यूनियन को बुधवार सुबह हाजिर होने और अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में आज और चढे़गा पारा, हफ्ते के अंत में लू चलने के आसार
मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई है। वहीं, आज पारे का मीटर और चढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें नजफगढ़ 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। हवा में नमी का स्तर 18 से 42 फीसदी रहा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
ट्विटर का भविष्य अनिश्चितताओं से भरा
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कर्मचारियों से साफतौर पर कहा कि भले ही वे ट्विटर बिकने पर अलग भावनाएं रखते हों, आने वाला समय अनिश्चितताओं से भरा हो सकता है। डील पूरी होने पर कंपनी किस दिशा में जाएगी, उन्हें नहीं पता। पराग ने कहा कि तीन से छह महीने में डील पूरी होने का अनुमान है। कर्मचारियों को लगता है कि कंपनी में अब उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है, उन्हें छंटनी की आशंका भी सता रही है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

यूपी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
यूपी में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल लगाने का रास्ता साफ हो गया । कैबिनेट ने निविदा के माध्यम से चयनित कंपनी को पत्र (लेटर ऑफ अवॉर्ड) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत चयनित कंपनी पहले साल यूपीडा को 222 करोड़ रुपये देगी। एक मई से टोल टैक्स लगाने की तैयारी चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
चीन में कोरोना वायरस (सांकेतिक)। - फोटो : Social Media

बीजिंग में 2.1 करोड़ लोगों की कोरोना जांच के आदेश
चीन में कोरोना मामलों का प्रसार देखते हुए बीजिंग में मंगलवार को 2.1 करोड़ लोगों का परीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार को चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों के न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के आदेश दिए गए। इस बीच, चीन की व्यापारिक राजधानी शंघाई में 52 और मौतें कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे में हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
श्रीलंका संकट - फोटो : ANI

श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज
श्रीलंका में राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर मुख्य समुद्री तट पर डटे प्रदर्शनकारियों ने अब अपना विरोध-प्रदर्शन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के कार्यालय तक बढ़ा दिया है क्योंकि उन्होंने राजपक्षे परिवार के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने की मांग तेज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान ने बैंगलोर को 29 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रन से हरा दिया। साथ ही राजस्थान ने बैंगलोर से पिछले मैच का बदला भी ले लिया। इसी सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में बैंगलोर ने राजस्थान को चार विकेट से हराया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें