फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सोनिया गांधी ईडी के सामने होंगी पेश, तिकुनिया हिंसा में निर्णायक सुनवाई, पढ़ें अहम समाचार

Tue, 26 Jul 2022 06:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। वहीं, तिकुनिया हिंसा मामले में आज जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में निर्णायक सुनवाई लगी है। आरोप तय करने को लेकर अदालत में लंबित चल रही डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर मंगलवार को अवशेष बहस होगी। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर आज राज्यसभा में सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक-2022 पर चर्चा का जवाब देंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
ईडी के सामने आज दूसरी बार होगी सोनिया गांधी की पेशी
नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 26 जुलाई को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोनिया गांधी 26 जुलाई को दोपहर बाद उपस्थित हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
लखीमपुर खीरी हिंसा। - फोटो : पीटीआई

तिकुनिया हिंसा मामले में निर्णायक सुनवाई आज
तिकुनिया हिंसा मामले में आज जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में निर्णायक सुनवाई लगी है। आरोप तय करने को लेकर अदालत में लंबित चल रही डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर मंगलवार को अवशेष बहस होगी। अंकित दास सहित पांचों आरोपियों के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ मंगलवार को डिस्चार्ज एप्लीकेशन के संबंध में अपनी बहस दलीलें अदालत में रखेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : RSTV

सामूहिक विनाश के हथियार संशोधन बिल पर आज जवाब देंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज राज्यसभा में सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक-2022 पर चर्चा का जवाब देंगे। मानसून सत्र के अगले ही दिन सदन में पेश किए इस विधेयक पर सोमवार को बमुश्किल चर्चा की शुरुआत हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते बहस पूरी नहीं हो सकी। यह बिल सामूहिक विनाश के हथियारों और उनके गैरकानूनी वितरण को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप ऐसे हथियारों के वितरण प्रणालियों के विरुद्ध प्रसार और वित्तपोषण के खिलाफ प्रावधान करता है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 10वीं-12वीं के छात्र अंकों के सत्यापन के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं व 12वीं के नतीजे बीते सप्ताह जारी किए जा चुके हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें सत्यापित कराना चाहते हैं, उन्हें आज से अंक सत्यापन की सुविधा मिलेगी। बोर्ड छात्रों को अंकों की जांच (वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स), टर्म-2 की मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने, व पुर्नमूल्यांकन की सुविधा देने जा रहा है। सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी। - फोटो : Amar Ujala

अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी को मिली 'काली डायरी'
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी अधिकारियों को  एक काली डायरी मिली है। माना जा रहा है कि इस डायरी में शिक्षक घोटाला के राज दफ्न है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के दरमियान पार्थ चटर्जी और अर्पिता के घर पर छापेमारी की गई थी। दोनों के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसमें अर्पिता के घर से बरामद एक काली डायरी भी शामिल है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सर्वोच्च न्यायालय। - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कुछ अलग सोचें, छुट्टियों में भी करें काम
सुप्रीम कोर्ट ने दोषी कैदियों की जमानत याचिकाओं की सुनवाई में लंबी देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट को फटकार लगाई है। शीर्ष कोर्ट ने कहा, आपको कुछ हटकर सोचना चाहिए। इन मामलों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित करने के लिए छुट्टियों के दिन भी काम करना चाहिए।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : वीडियो ग्रैब

भारत को छोड़ ज्यादातर बड़े देशों पर पड़ेगी मंदी की मार
भारत को छोड़कर अमेरिका और चीन जैसे दुनिया के ज्यादातर बड़े देशों में मंदी की आशंका गहराती जा रही है। आर्थिक संकेतकों के आधार पर ब्लूमबर्ग की ओर से दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों के बीच कराए गए सर्वे में दावा किया गया है, पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे कई एशियाई देश भी मंदी की चपेट में आ सकते हैं। सर्वे के मुताबिक, चीन के मंदी में फंसने की आशंका 20 फीसदी है। अमेरिका की 40 फीसदी व यूरोप की 55 फीसदी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि "मेरे विचार में, हम अभी मंदी के दौरा में नहीं जा रहे हैं।"   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
Pope Francis - फोटो : facebook/ConElPapa

कनाडा में पोप ने मूल निवासियों के बच्चों पर अत्याचारों के लिए मांगी माफी
कनाडा में पोप फ्रांसिस ने कैथोलिक चर्च के आवासीय विद्यालयों में बच्चों के साथ यौन दुराचार सहित कई तरह के अत्याचारों के लिए सोमवार को माफी मांगी। पोप ने यहां के स्थानीय लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि अत्याचार की यह घटनाएं एक विनाशकारी नीति का नतीजा थीं। पोप की ओर से जारी की गई ऐतिहासिक माफीनामे में कहा गया है कि यहां के मूल निवासियों को बलपूर्वक ईसाई समाज में समाहित कराने से उनकी संस्कृति तबाह हो गई, उन्हें परिवारों से दूर होना पड़ा। अलग-अलग परिवारों और हाशिए पर रहने वाली पीढ़ियों को आज भी महसूस किया जा रहा है। फ्रांसिस ने कहा, ‘‘मैं उन सभी अत्याचारों के लिए माफी मांगता हूं जो कई इसाइयों ने मूल निवासियों पर ढाए।’’   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
वाघा सीमा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

वाघा सीमा, हवाई अड्डे और करतारपुर सीमा पर पाकिस्तान की निगरानी
भारत में कोरोना संक्रमण वृद्धि के चलते पाकिस्तान में हवाई या भूमि मार्ग से पहुंचने वाले सभी प्रवेश मार्गों पर भारतीयों की निगरानी की जाएगी। इसमें करतारपुर गलियारा भी शामिल है। मीडिया में आई खबर में सोमवार को यह जानकारी दी गई।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
यूक्रेन में हालात - फोटो : ट्विटर

रूस-यूक्रेन जंग को छठा माह शुरू
रूस-यूक्रेन युद्ध के सोमवार को छठे माह में प्रवेश करने के बीच यूक्रेनी बलों ने कहा कि उसने रूसी सेना के 50 गोला-बारूद डिपो नष्ट कर दिए हैं। उसने कहा, यह कार्रवाई अमेरिका से मिले हिमारस रॉकेट प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए की गई। अमेरिका ने जून माह में यूक्रेन को ये हथियार दिए थे। राष्ट्रीय टीवी पर यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा, अमेरिका से आए उच्च गतिशीलता वाले आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम एचआईएमएआरएस (हिमारस) ने बेहतर प्रदर्शन किया और रूस को बचाव का मौका नहीं दिया।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
स्विस बैंक में भारत का पैसा घटा। - फोटो : सोशल मीडिया

स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 8.3 फीसदी घटा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2021 में 8.3 फीसदी घटा है। इसके अलावा काला धन कर कानून के तहत विदेशों में अघोषित धन-संपत्ति जमा के 368 मामलों में 14,820 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई है। यह जानकारी सोमवार को उन्होंने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें